पेशावरी छोले रेसिपी - Peshawari Chole (Recipe In Hindi)
पेशावरी छोले पंजाब से एक बहुत ही स्वादिष्ठ रेसिपी है जिसमे छोले को तीखी ग्रेवी में पकाया जाता है. आप इस सब्ज़ी को अपने रोज के खाने के लिए या पनि घर की पार्टीज के लिए बना सकते है.
Ingredients
-
1 कप काबुली चना या छोला
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
2 टमाटर
-
बारीक काट ले
-
1 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
1 इंच अदरक
-
कस ले
-
2 कली लहसुन
-
कस ले
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
2 काली चाय
-
एक बैग
-
1 इंच दाल चीनी
-
2 इलाइची
-
1-1/2 छोटा चमच्च अनारदाना पाउडर
-
1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
-
1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
1/2 बड़ा चमच्च निम्बू का रस
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
पेशावरी छोले बनाने के लिए सबसे पहले छोले को धो कर 6 से 8 घंटे के लिए भिगो दे
Step 2
अब पानी निकाले और उसे प्रेशर कुकर में डाले।अब इसमें 3 कप पानी, इलाइची, दालचीनी, नमक डाले और मिला ले
Step 3
चाय का बैग इसमें डाले और कुकर को बंद कर ले
Step 4
4 से 5 सिटी आने तक पका ले
Step 5
उसके बाद आंच धीमा करें और 15 मिनट तक पकने दे
Step 6
कुकर बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 7
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और प्याज को नरम होने तक पकाए
Step 8
अब इसमें टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डाले और 5 मिनट तक पकने दे
Step 9
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अनारदाना पाउडर और गरम मसाला डाले
Step 10
मिला ले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। अब कुकर को खोले और चाय का बैग निकाल ले
Step 11
1 कप छोले का पानी अलग से निकाल के रख दे
Step 12
छोले और खड़े मसाले को कुकर में से निकाल कर कढ़ाई में डाल दे
Step 13
नमक और थोड़ा छोले का पानी डाले और मिला ले
Step 14
कढ़ाई को ढके और 10 से 15 मिनट के लिए पका ले
Step 15
निम्बू का रस, हरा धनिया डाले और परोसे
Step 16
पेशावरी छोले को नान और बूंदी रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।