CookingBook.in
मूंगफली की चटनी रेसिपी - Peanut Chutney Recipe

मूंगफली की चटनी रेसिपी - Peanut Chutney Recipe

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course Side Dish
Cuisine Indian
Diet High Protein Vegetarian

मूंगफली की चटनी रेसिपी एक स्वाद और प्रोटीन से भरपूर चटनी है जिसमे बहुत कम सामग्री का प्रयोग किया जाता है और इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है. इसमें नारियल का भी प्रयोग किया जाता है जो इसके स्वाद को और भी स्वादिष्ट बनाता है. कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च से इसका स्वाद और भी भी बढ़ जाता है. आप इस चटनी को 2 दिन तक फ्रिज में रख सकते है.

Ingredients

  • 1/2 छोटा चम्मच घी
  • 3/4 कप मूंगफली
  • सेकी हुई
  • 1 छोटा चम्मच सफ़ेद उरद दाल
  • 2 बड़े चम्मच चना दाल
  • कढ़ी पत्ता
  • थोड़े
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 इंच अदरक
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तड़के के लिए
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 1/2 छोटा चम्मच राइ
  • 1/4 छोटा चम्मच सफ़ेद उरद दाल
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 1-2 सुखी लाल मिर्च

Instructions

Step 1

मूंगफली की चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम कर ले

Step 2

इसमें मूंगफली डाले और धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट के लिए सेक ले

Step 3

 अब इसमें उरद दाल, चना दाल डाले और हल्का भूरा होने तक फिर से सेक ले

Step 4

इसमें कढ़ी पत्ता, आरी मिर्च डाले और 1 मिनट के लिए पका ले

Step 5

गैस बंद कर ले

Step 6

इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए लग से रख दे

Step 7

 ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में अदरक, नमक, थोड़े पानी के साथ डाले और पेस्ट बना ले

Step 8

 अब तड़के के लिए, एक तड़का पैन में घी गरम कर ले

Step 9

इसमें राइ, उरद दाल, कढ़ी पत्ता, लाल मिर्च डाले और राय के तड़कने तक पका ले

Step 10

इस तड़के को चटनी में डाले और मिला ले

Step 11

 मूंगफली की चटनी रेसिपी को घी रोस्ट डोसा और चाउ चाउ सांबर के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे। इसके साथ आप फ़िल्टर कॉफ़ी भी परोस सकते है

Share this recipe