मूंगफली चटनी पोड़ी रेसिपी - Peanut Chutney Podi Recipe
मूंगफली चटनी पोड़ी रेसिपी एक स्वादिष्ट मेल है जिसमे सेकी हुई मूंगफली, लहसुन, जीरा, इमली, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च का प्रयोग किया जाता है. यह बहुत ही आसान रेसिपी है और आप इसे कहीं दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते है. आप इसे इडली, डोसा, उपमा या किसी भी अन्य डिश के साथ परोस सकते है.
Ingredients
-
2 कप मूंगफली
-
सेक कर छिलका निकाल ले
-
6 सुखी लाल मिर्च
-
4 कली लहसुन
-
1 छोटा चम्मच जीरा
-
2 छोटे चम्मच धनिये के बीज
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
15 ग्राम इमली
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
मूंगफली चटनी पोड़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई को गरम करें। इसमें सुखी लाल मिर्च, जीरा, धनिये के बीज डाले और 2 मिनट के लिए सेक ले
Step 2
अब इसमें लहसुन, कढ़ी पत्ता डाले और कढ़ी पत्ता के कुरकुरा होने तक पका ले
Step 3
ठंडा होने के लिए अलग से रख ले
Step 4
ठंडा होने के बाद यह साड़ी सामग्री एक मिक्सर ग्राइंडर में इमली, मूंगफली के साथ डाले और पीस ले
Step 5
पाउडर बना ले
Step 6
ध्यान रखें एकदम बारीक पाउडर न बनाए। इसे कंटेनर में डाले और स्टोर करें। मूंगफली चटनी पोड़ी रेसिपी को घी रोस्ट डोसा, नारियल की चटनी और फ़िल्टर कॉफी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।