CookingBook.in
कश्मीरी वेठ चमन रेसिपी - Paneer in Yogurt Tomato Curry (Recipe In Hindi)

कश्मीरी वेठ चमन रेसिपी - Paneer in Yogurt Tomato Curry (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine Kashmiri
Diet Vegetarian

कश्मीरी वेठ चमन रेसिपी में पनीर को दही, सौंफ और टमाटर पेस्ट में पकाया जाता है. यह एक कश्मीरी रेसिपी है जिसे कश्मीर के पंडित समुदाय में बहुत बनाया जाता है. इसमें प्याज और लहसुन का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता। 

Ingredients

  • 300 ग्राम्स पनीर
  • क्यूब्स में काटा हुआ 
  • 1-1/2 कप पानी 
  • हींग
  • चुटकी भर 
  • 2 दालचीनी
  • 5 इलाईची
  • 2 तेजपत्ता
  •  
  • 1/2 कप टमाटर
  • कसा हुआ 
  • 1/2 छोटा चमच्च शाही जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1-1/2 छोटा चमच्च सौंफ पाउडर
  • 2 बड़ा चमच्च दही
  • फेटा हुआ 
  • केसर
  • चुटकी भर 
  • 1/2 छोटा चमच्च अदरक पाउडर
  • मिक्स्ड मसाला
  • चुटकी भर 
  • 4 बड़ा चमच्च सरसो का तेल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार 
  • 2 टहनी हरा धनिया
  • काटा हुआ 

Instructions

Step 1

कश्मीरी वेठ चमन बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम कर ले

Step 2

उसके बाद उसमे पनीर के टुकड़े डाले और सुनहरा होने तक उन्हें पका ले

Step 3

उन्हें एक पेपर पर अधिक तेल सोखने के लिए दाल दे

Step 4

 उसके बाद एक बाउल में गरम पानी ले और ये फ्राइड पनीर उसमे दाल दे

Step 5

 अब कढ़ाई में बचा हुआ तेल डाले और उसमे हींग डाले। 10 सेकण्ड्स के बाद उसमे दालचीनी, तेजपत्ता और इलाइची डाले।उसे 10 से 15 सेकण्ड्स तक पकाये और फिर शाही जीरा और कसा हुआ टमाटर डाले। 15 सेकण्ड्स के बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, अदरक पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 6

इसके बाद सौंफ पाउडर डाले और फिर से एक बार मिला ले

Step 7

आधा सोख हुआ पनीर का पानी डाले और मिलाए। जब उसमे उबला आए, उसमे दही, केसर डाले और मिला ले

Step 8

 5 मिनट तक पकाए और उसके बाद नमक और पनीर डाले। इसे 2 मिनट के लिए पकने दे

Step 9

अब इसमें मिक्स्ड मसाला और हरा धनिया डाले और गरमा गरम परोसे। कश्मीरी वेठ चमन को बूंदी रायता, कचुम्बर सलाद और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe