पालक पनीर भुर्जी रेसिपी - Palak Paneer Bhurji Recipe
अगर आपको अंडे की भुर्जी पसंद है तो आपको यह पालक पनीर भुर्जी रेसिपी जरूर पसंद आएगी। यह डिश प्रोटीन और आयरन से भरपूर है और बनाने में भी बहुत आसान है. आप इस डिश को अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.
Ingredients
-
200 ग्राम पनीर
-
चुरा कर ले
-
50 ग्राम पालक
-
बारीक काट ले
-
2 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
1 टमाटर
-
बारीक काट ले
-
2 कली लहसुन
-
बारीक काट ले
-
1/2 छोटा चम्मच जीरा
-
2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
-
2 छोटा चम्मच अमचूर
-
1 बड़ा चम्मच मक्खन
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
पालक पनीर भुर्जी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर बना ले
Step 2
आप बहार से पनीर खरीद भी सकते है
Step 3
पनीर का चुरा करें और अलग से रख दे
Step 4
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और उसे तड़कने दे
Step 5
जीरा के तड़कने के बाद इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, प्याज डाले और प्याज के हल्का भूरे होने तक पका ले
Step 6
अब इसमें टमाटर डाले और उनके नरम होने तक पका ले
Step 7
पालक डाले और पालक के पकने तक पका ले
Step 8
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, पनीर डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 9
मक्खन डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले
Step 10
पकने के बाद, गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। पालक पनीर भुर्जी को दाल मखनी, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।