CookingBook.in
पालक गोभी की सब्ज़ी रेसिपी - Palak Gobi Sabzi (Recipe In Hindi)

पालक गोभी की सब्ज़ी रेसिपी - Palak Gobi Sabzi (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

पालक गोभी की सब्ज़ी एक सरल और सेहतमंद रेसिपी है जो आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. यह आलू गोभी सब्ज़ी की तरह बनाई जाती है. इसमें पालक भी डाला जाता है जो इस सब्ज़ी को और भी स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाता है. 

Ingredients

  • 2 कप पालक
  • बारीक काट ले
  • 1 गोभी
  • छोटा छोटा काट ले
  • 2 टमाटर
  • प्यूरी बना ले
  • 1 इंच अदरक
  • छीलकर कस ले
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1-1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • 4 टहनी हरा धनिया
  • काट ले (गार्निश के लिए)

Instructions

Step 1

पालक गोभी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले पाकल और गोभी को काट ले

Step 2

अलग से रख दे

Step 3

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें पालक और थोड़ा नमक डाले। पालक के नरम होने तक पकाए। गैस बंद करें कर पालक को अलग से एक बाउल में रख दे

Step 4

 उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें अदरक और जीरा डाले। 10 सेकण्ड्स बाद इसमें टमाटर की प्यूरी, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डाले और 2 से 3 मिनट तक पकने दे

Step 5

अब इसमें गोभी डाले, थोड़ा पानी डाले, ढके और गोभी के पकने तक पकाए। गोभी के पकने के बाद इसमें पका हुआ पालक डाले और मिला ले

Step 6

1 मिनट पकने दे और हरे धनिये से गार्निश करें।पालक गोभी की सब्ज़ी को लहसुनि दाल और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe