CookingBook.in
पालक छोले रेसिपी - Palak Chole (Recipe In Hindi)

पालक छोले रेसिपी - Palak Chole (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 60 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet High Protein Vegetarian

पालक छोले एक बहुत ही सरल और स्वादिष्ट रेसिपी है जिसमे छोलो को पालक के साथ पकाया जाता है. छोले में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. पालक को इस सब्ज़ी में जोड़ने से इस सब्ज़ी का पोषण और भी अधिक हो जाता है. 

Ingredients

  • 1 कप काबुली चना या छोला
  • soaked overnight
  • 1 कप पालक
  • washed and roughly chopped
  • 1 प्याज
  • finely chopped
  • 1 टमाटर
  • finely chopped
  • 1 हरी मिर्च
  • slit
  • 1 इंच अदरक
  • grated
  • 2 कली लहसुन
  • grated
  • नमक
  • as per taste
  • 2 छोटे चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 1 तेज पत्ता
  • 2 इलाइची

Instructions

Step 1

पालक छोले बनाने के लिए सबसे पहले छोलो को धोकर 5 से 6 घण्टे के लिए पानी में भिगो दे

Step 2

 अब एक मिक्सर ग्राइंडर में टमाटर, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डाले। इसको पीस ले और अलग से रख दे

Step 3

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें पालक डाले और पालक के नरम होने तक पकाए। अब एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें तेज पत्ता और इलाइची डाले। 1 मिनट तक पकाए। 1 मिनट बाद इसमें प्याज, अदरक, लहसुन डाले और प्याज के सुनहरा होने तक पकाए। प्याज के सुनहरा होने के बाद इसमें टमाटर प्यूरी, नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले और 1 मिनट तक पकाए।  अब इसमें छोले डाले और मिला ले

Step 4

प्रयोग अनुसार पानी डाले, अच्छी तरह मिलाए और कुकर बंद कर दे

Step 5

 4 से 5 सिटी आने तक पकाए, और फिर आंच धीमी कर ले

Step 6

15 मिनट के लिए पकने दे और गैस बंद कर दे

Step 7

प्रेशर निकलने के बाद, इसमें पालक डाले और मिला ले

Step 8

थोड़ा मैश कर ले और मिला ले

Step 9

1 मिनट और पकाए और गरमा गरम परोसे।पालक छोले को लहसुनि दाल, फुल्का, जीरा राइस और कचुम्बर सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे। 

Share this recipe