पका केला की सब्ज़ी रेसिपी - Paka Kela Ki Sabzi (Recipe In Hindi)
पका केला की सब्ज़ी एक गुजराती डिश है जो केले से बनाई जाती है. इस सब्ज़ी में केले को हल्दी पाउडर, हींग, कढ़ी पत्ता और मिर्च के साथ पकाया जाता है. बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट, यह सब्ज़ी आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है.
Ingredients
-
3 कप केला
-
काट ले
-
2 बड़े चमच्च बेसन
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1/4 छोटा चमच्च जीरा
-
1/4 छोटा चमच्च राइ
-
5 कढ़ी पत्ता
-
बारीक काट ले
-
2 छोटे चमच्च तेल
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
पका केला की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल मे केला, हींग, हल्द पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, बेसन डाले, मिलाए और अलग से रख दे
Step 2
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, जीरा, कढ़ी पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 3
अब इसमें केला का मिश्रण डाले और 3 से 4 मिनट तक पकने दे
Step 4
पकने के बाद, गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। पका केला की सब्ज़ी को गुजराती दाल और मेथी थेपला के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।