सेब और टमाटर की सब्ज़ी रेसिपी - No Onion No Garlic Spiced Apple Tomato Curry (Recipe In Hindi)
सेब और टमाटर की सब्ज़ी एक सुखी सब्ज़ी है जिसमे सेब को टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है. इसमें दाल चीनी का इस्तेमाल होता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. सेब से इस सब्ज़ी में खट्टा मीठा स्वाद आता है. इस सब्ज़ी को जम्मू कश्मीर में बहुत बनाया जाता है.
Ingredients
-
2 सेब
-
छीलकर काट ले
-
2 टमाटर
-
प्यूरी या कस ले
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
-
1/4 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1 दाल चीनी
-
1 तेज पत्ता
-
तोड़ दे
-
नमक
-
या कला नमक (स्वाद अनुसार)
-
2 टहनी हरा धनिया
-
बारीक काट ले
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
सेब और टमाटर की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें तेज पत्ता और दाल चीनी डाले और 10 सेकण्ड्स पकाए। 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी और सारे मसाले डाले। इसको 10 मिनट तक पकाए। 10 मिनट के बाद इसमें कटे हुए सेब डाले और मिला ले
Step 3
इसको 10 मिनट तक सेब के पकने तक पकाए। बनने के बाद, गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।सेब और टमाटर की सब्ज़ी को दाल तड़का और रोटी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।