आलू गाजर मटर की सब्ज़ी रेसिपी - No Onion And No Garlic Aloo Gajar Matar Ki Sabzi (Recipe In Hindi)
आलू गाजर मटर की सब्ज़ी एक सरल सब्ज़ी है और इस सब्ज़ी में प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं किया गया है. यह सब्ज़ी बहुत ही स्वादिष्ठ होती है और आप इसे व्रत के दौरान भी खा सकते है. इतना ही नहीं, आप इस सब्ज़ी को अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है क्यूंकि इससे बनाने में ज्यादा देर नहीं लगती।
Ingredients
-
2 आलू
-
छीलकर काट ले
-
1 गाजर
-
छीलकर काट ले
-
1/2 कप हरा मटर
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
1 हरी मिर्च
-
बीच मे से काटे
-
नमक
-
स्वाद अनुसार (व्रत के लिए कला नमक)
-
2 छोटा चमच्च तेल
-
हरा धनिया
-
प्रयोग अनुसार (गार्निश के लिए)
Instructions
Step 1
आलू गाजर मटर की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 2
जब तेल गरम हो जाए, इसमें राइ डाले। 10 सेकण्ड्स के बाद, इसमें जीरा डाले, हींग डाले और मिला ले
Step 3
कढ़ी पत्ता डाले और 2 मिनट के लिए पकाए। 2 मिनट के बाद हरी मिर्च डाले। 10 सेकण्ड्स के बाद, इसमें आलू, गाजर और हरे मटर डाले। 1 कप पानी डाले और धीमी आंच पर पकाए जब तक आलू और गाजर पक न जाए
Step 4
पकने के बाद, इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 5
नमक डाले, मिलाए और 2 मिनट और पकाए।2 मिनट के बाद हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे। आलू गाजर मटर की सब्ज़ी को दाल तड़का, कचुम्बर सलाद और तवा पराठे के साथ गरमा गरम परोसे।