नवरंग दाल रेसिपी - Navrang Dal (Recipe In Hindi)
नवरंग दाल में नौ दालो का प्रयोग होता है और इन् दालो को रोज के मसालो के साथ पकाया जाता है. यह दाल बनाने में आसान है और प्रोटीन से भरपूर है. इसे आप अपने रोज के खाने के साथ परोस सकते है.
Ingredients
-
2 बड़े चमच्च हरी मूंग दाल
-
2 बड़े चमच्च सफ़ेद उरद दाल
-
2 बड़े चमच्च काली उरद दाल
-
2 बड़े चमच्च मसूर दाल (स्प्लिट)
-
2 बड़े चमच्च मसूर दाल
-
2 बड़े चमच्च राजमा
-
2 बड़े चमच्च काबुली चन्ना
-
1/4 कप पिली मूंग दाल
-
20 मिनट के लिए भिगो ले
-
1 बड़ा चमच्च अरहर दाल
-
20 मिनट के लिए भिगो ले
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
1 टमाटर
-
बारीक काट ले
-
1 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
-
1 हरी मिर्च
-
काट ले
-
2 छोटे चमच्च धनिया पाउडर
-
1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
2 छोटे चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
1 बड़ा चमच्च कसूरी मेथी
-
1 इंच अदरक
-
बारीक काट ले (गार्निश के लिए)
-
2 बड़े चमच्च घी
-
1 दाल चीनी
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
नवरंग दाल बनाने के लिए सबसे पहले सारी दालो को रात भर भिगो ले
Step 2
पिली मूंग दाल और अरहर दाल को 20 मिनट के लिए भिगोए। सुबह दालो को प्रेशर कुकर में डालकर 3 सिटी आने तक पका ले
Step 3
कुकर ठंडा होने के बाद, डालो को मैश करें और अलग से रख दे
Step 4
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें घी डाले
Step 5
उसके बाद इसमें दाल चीनी, जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 6
15 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज डाले और हल्के भूरे होने तक पकने दे
Step 7
अब इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे
Step 8
2 मिनट के बाद इसमें कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डाले और टमाटर के थोड़े नरम होने तक पकाए। अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और 3 मिनट तक पकाए। 3 मिनट बाद इसमें पाकी हुई दाल, नमक, प्रयोग अनुसार पानी डाले और 10 मिनट तक पकने दे
Step 9
10 मिनट के बाद इसमें कसूरी मेथी डाले और मिला ले
Step 10
2 मिनट के बाद, इसमें अदरक डाले और गैस बंद कर दे
Step 11
नवरंग दाल को बेसन और मिर्च की सब्ज़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे