CookingBook.in
मोरिंगा मसूर दाल रेसिपी - Moringa Masoor Dal Recipe

मोरिंगा मसूर दाल रेसिपी - Moringa Masoor Dal Recipe

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet High Protein Vegetarian

मोरिंगा मसूर दाल रेसिपी एक स्वादिष्ट दाल रेसिपी है जिसमे दाल के साथ मोरिंगा की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है. यह डायबिटिक फ्रेंडली दाल है और पोषण से भरपूर है. यह बनाने में आसान है इसलिए आप इसे अपने रोज के खाने के लिए भी बना सकते है. 

Ingredients

  • 1 कप मसूर दाल
  • 200 ग्राम ड्रमस्टिक के पत्ते
  • साफ़ कर के काट ले
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 इंच अदरक
  • बारीक काट ले
  • 1 हरी मिर्च
  • सीधा और पतला काट ले
  • 1 टमाटर
  • काट ले
  • 1 सुखी लाल मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर 
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 बड़ा चम्मच निम्बू का रस

Instructions

Step 1

मोरिंगा मसूर दाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मसूर दाल को धो कर 3 कप पानी में 30 मिनट के लिए भिगो ले

Step 2

अब ड्रमस्टिक के पत्तो को धो कर अच्छी तरह सूखा ले

Step 3

बारीक काट ले और अलग से रख दे

Step 4

 एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें ड्रमस्टिक के पत्ते, नमक डाले, मिलाए और कढ़ाई को ढक ले

Step 5

पत्तो के नरम होने तक पकाए। इसमें 2 से 3 मिनट लगेंगे। हो जाने के बाद, गैस बंद करें और ड्रमस्टिक के पत्तो को अलग से रख ले

Step 6

 एक प्रेशर कुकर में घी गरम करें। इसमें हींग, जीरा डाले और जीरा के तड़कने तक पकाए। अब इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले और 1 मिनट तक पका ले

Step 7

 1 मिनट के बाद मसूर दाल पानी के साथ डाले, मिलाए और कुकर बंद कर दे

Step 8

3 सिटी आने तक पकाए, आंच धीमी करें और 5 मिनट तक पकने दे

Step 9

 5 मिनट के बाद, गैस बंद कर दे और प्रेशर अपने आप निकलने दे

Step 10

कुकर खोले, इसमें पके हुए ड्रमस्टिक के पत्ते डाले, निम्बू डाले, मिलाए और परोसे। मोरिंगा मसूर दाल रेसिपी को कद्दू शिमला मिर्च, चावल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे

Step 11

 

Share this recipe