CookingBook.in
अंकुरित दालो की सब्ज़ी रेसिपी - Mixed Sprouts Sabzi (Recipe In Hindi)

अंकुरित दालो की सब्ज़ी रेसिपी - Mixed Sprouts Sabzi (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 60 M
Course Lunch
Cuisine Indian
Diet High Protein Vegetarian

अंकुरित दालो की सब्ज़ी एक बहुत ही सरल डिश है और सेहत के लिए अच्छी भी मानी जाती है. इसमें बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है और इससे स्नैक्स की तरह भी खाया जा सकता है. दालो को एक दिन पहले अंकुरित करने के लिए रखा जाता है और अगले दिन उसकी सब्ज़ी बनायी जाती है. अंकुरित दालो की सब्ज़ी को फुल्का और कचुम्बर सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Ingredients

  • 2 कटोरी अंकुरित दाल 
  • पानी 
  • प्रयोग अनुसार
  • 2 बड़े चमच्च तेल
  • 1 बड़ा चमच्च जीरा
  • हींग
  • चुटकी भर 
  • 1 प्याज
  • काटा हुआ 
  • 1 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • 1 टमाटर
  • कटा हुआ 
  • 2 हरी मिर्च
  • कटी हुई 
  • 1/2 बड़ा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार 
  • 1/2 बड़ा चमच्च लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/2 बड़ा चमच्च जीरा पाउडर
  • 1/2 बड़ा चमच्च गरम मसाला पाउडर 
  • 1/2 बड़ा चमच्च धनिया पाउडर 
  • 2 टहनी हरा धनिया
  • बारीक कटा हुआ 

Instructions

Step 1

अंकुरित दालो की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले डालो को अंकुरित कर ले

Step 2

अब एक प्रेशर कुकर में उसे पानी के साथ 3 से 4 सिटी बजने तक पका ले

Step 3

प्रेशर कुकर के ठन्डे होने के बाद, उसमे से अंकुरित दाल निकले और अलग से रख दे

Step 4

 एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले

Step 5

उसमे हींग और जीरा डाले, उसे 10 से 15 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 6

उसके बाद उसमे प्याज डाले और सुनहरा होने तक पकाये। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और काम से काम 1 मिनट तक पकाये। 1 मिनट के बाद टमाटर डाले और नरम होने तक पकाये। अब इसमें हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले और अच्छी तरह स मिला ले

Step 7

 इसके बाद इसमें अंकुरित दाल, नमक डाले और फिर से मिलाए।कढ़ाई को ढक ले और 10 मिनट तक पकने दे

Step 8

पकने के बाद, हरे धनिये से गार्निश करे और गरमा गरम परोसे। अंकुरित दालो की सब्ज़ी को फुल्का और कचुम्बर सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe