CookingBook.in
मिलागु सदम रेसिपी - Milagu Sadam (Recipe In Hindi)

मिलागु सदम रेसिपी - Milagu Sadam (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course Lunch
Cuisine South Indian Recipes
Diet Vegetarian

जब भी आप जल्दी में होते है, आप चावल की कई डिश बना सकते है जो कम समय में बन जाती हैI मिलागु सदम भी एक ऐसी ही रेसिपी है जिसे बनाने में कम समय लगता है और यह बहुत स्वादिष्ट भी होती है. आप इसे अपने या अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकती है.

Ingredients

  • 1 कप चावल
  • पके हुए
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 2-1/2 बड़े चमच्च पूरी काली मिर्च
  • पीस ले
  • 2 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1-1/2 छोटा चमच्च सफ़ेद
  • 10 काजू
  • 2 छोटे चमच्च तेल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

मिलागु सदम बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले

Step 2

इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 3

अब इसमें उरद दाल डाले और भूरा होने तक पकने दे

Step 4

 अब इसमें प्याज और कढ़ी पत्ता डाले और प्याज को नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें काजू डाले और 1 मिनट तक पकाए। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डाले। मिला ले और 2 मिनट के लिए पकने दे

Step 5

 2 मिनट बाद इसमें चावल डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 6

1 मिनट तक पकने दे, गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। मिलागु सदम को टमाटर प्याज ककड़ी रायता और इलाइ वडम के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe