सेहतमंद मेथी मलाई मटर रेसिपी - Methi Matar Malai (Recipe In Hindi)
मेथी मलाई मटर में ज्यादातर काजू और क्रीम का प्रयोग किया जाता है बूत यहाँ पर हम हंग दही का इस्तेमाल करेंगे जो इस रेसिपी को स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाएगा। क्यूंकि यह एक सेहतमंद रेसिपी है आप इसे अपने रोज के खान के लिए बना सकते है.
Ingredients
-
250 ग्राम मेथी
-
बारीक काट ले
-
100 ग्राम हरे मटर
-
भाप ले
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1/2 छोटा चमच्च जीरा
-
1 टमाटर
-
प्यूरी बना ले
-
1/2 कप हंग दही
-
1/2 छोटा चमच्च शक्कर
-
1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
-
पेस्ट बनाने के लिए
-
1 प्याज
-
काट ले
-
2 हरी मिर्च
-
2 कली लहसुन
-
1 इंच अदरक
-
6 बादाम
-
1 छोटा चमच्च खस खस
Instructions
Step 1
मेथी मलाई मटर बनाने के लिए सबसे पहले पेस्ट बनाने के लिए दी गई सामग्री को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले
Step 2
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें मेथी और नमक डाले। मेथी के नरम होने तक पकाए
Step 3
नरम होने के बाद कढ़ाई से निकाले और अलग से रख दे
Step 4
उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले
Step 5
पिसा हुआ मसाला, नमक डाले और 3 से 4 मिनट तक पका ले
Step 6
उसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, काली मिर्च पाउडर और टमाटर डाले। मिला ले और 1 मिनट तक पकने दे
Step 7
1 मिनट के बाद हंग दही डाले और मिलाए। 30 सेकण्ड्स बाद इसमें मेथी और मटर डाले। आंच धीमा करें और 2 से 3 मिनट के लिए पकाए। गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे
Step 8
मेथी मलाई मटर को टमाटर प्याज ककड़ी रायता, पंचमेल दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे