मेथी की सब्ज़ी रेसिपी - Methi Leaves Curry (Recipe In Hindi )
मेथी की सब्ज़ी बहुत आसान और स्वादिष्ट रेसिपी हैं। मेथी के पत्तो से काफी तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं। हरी सब्ज़ियों में बहुत आयरन और फाइबर होता हैं। मेथी का स्वाद थोड़ा कड़वा होता हैं इसलिए मैंने बेसन का इस्तेमाल किया हैं उसके कड़वेपन को कम करने के लिए। मेथी की सब्ज़ी दिन में लंच या डिनर के लिए भी खायी जा सकती हैं। मेथी की सब्ज़ी को आप रोटी और राइते के साथ परोसे।
Ingredients
-
1 कप मेथी
-
बारीक कटी हुई
-
1/2 कप बेसन
-
3 बड़ा चमच्च तेल
-
5 लहसुन
-
कसी हुई
-
1/2 जीरा
-
1/3 बड़ा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 बड़ा चमच्च मिर्ची पाउडर
-
नमक
-
स्वादनुसार
-
1 बड़ा चमच्च निम्बू का रस
-
1 बड़ा चमच्च शक्कर
Instructions
Step 1
मेथी की सब्ज़ी बनाने के लिए, सबसे पहले मेथी के पत्तो को २-३ मिनट अच्छे पानी में धोकर अलग रखे। एक कढ़ाई में माध्यम आँच पर तेल गरम करले। कसा हुआ लहसुन उसमे डाले और उसका भूरा रंग होने का इंतज़ार करे। जब लहसुन भूरा हो जाए, उसमे जीरा डाले और 10 -15 सेकंड पकाये। अब मेथी के पत्ते डाले और 5 मिनट के लिए पकने दे। 1/2 कप पानी मिलाकर 5 के लिए पकने दे। अब हल्दी, लाल मिर्च, नमक, शक्कर डाले और अछि तरह मिलाले। एक छोटी कटोरी में 1/2 कप बेसन में 1-2 बड़ा चमच्च डालकर उसे उँगलियों से अछे से मिलाले। कढ़ाई में फिर से 1/2 कप पानी मिलाले, और बेसन मिलाने से पहले आँच कम करले। बेसन और तेल को कढ़ाई में मिलाकर अछे से हिलाए ताकि उसमे गुटली ना पड़े। अगर ज़रूरत हो तो थोड़ा और पानी मिलाले, पर 1/2 कप से ज़्यादा नहीं। कढ़ाई को ढक ले, और 10-15 मिनट तक अछे से पकने दे। साथ ही उसे स्पैटुला से हिलाते रहे। जब बेसन पक जाए उसे अछे से करी में मिलाले। मेथी की सब्ज़ी अब तैयार हैँ, इसे आप रोटी और राइते के साथ परोसे।