मटर पनीर रेसिपी - Matar Paneer (Recipe In Hindi)
मटर पनीर उत्तर भारत की एक प्रसिद्ध डिश है जिसमे पनीर, मटर और टमाटर का प्रयोग किया जाता है. अगर आपको ताज़े मटर नहीं मिल रहे तो आप फ्रोजेन मटर का भी इस्तेमाल कर सकते है. इसमें पनीर होने के कारण प्रोटीन की मात्रा अद्धिक है और आपके बच्चो के लिए भी अच्छी है.
Ingredients
-
250 ग्राम पनीर
-
काट ले
-
1/2 कप हरे मटर
-
भाप ले
-
2 कप टमाटर प्यूरी
-
1 प्याज
-
काट ले
-
1 इंच अदरक
-
कस ले
-
2 कली लहसुन
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च जीरा पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1 बड़ा चमच्च तेल
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
हरा धनिया
-
थोड़ा
-
बारीक काट ले
Instructions
Step 1
मटर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ो में काट ले
Step 2
अब एक मिक्सर ग्राइंडर में प्याज, अदरक, लहसुन डाले और पेस्ट बना ले
Step 3
अलग से रख दे
Step 4
मटर को भाप कर अलग से रख दे
Step 5
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज का मिश्रण डाले और सुनहरा होने तक पका ले
Step 6
सुनहर होने के बाद इसमें टमाटर प्यूरी, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाले। अच्छी तरह से मिला ले
Step 7
3 से 5 मिनट तक पकने दे
Step 8
प्रयोग अनुसार पानी डाले और मिला ले
Step 9
पनीर के टुकड़े और मटर डाले और 5 मिनट तक और पकाए। गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। मटर पनीर को दाल फ्राई और तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।