मसूर दाल मखनी रेसिपी - Masoor Dal Makhani (Recipe In Hindi)
मसूर दाल मखनी एक स्वादिष्ट, क्रीमी और सेहतमंद रेसिपी है. इसमें मसूर दाल का प्रयोग किया गया है जिसमे प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है. आप इस दाल को अपने रोज के खाने के लिए भी बना सकते है क्यूंकि यह कम समय में बन जाती है.
Ingredients
-
1 कप मसूर दाल
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
1 टमाटर
-
6 कली लहसुन
-
कस ले
-
2 इंच अदरक
-
कस ले
-
1 तेज पत्ता
-
2 लॉन्ग
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
1 दाल चीनी
-
1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
2 छोटे चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
2 छोटे चमच्च धनिया पाउडर
-
2 बड़े चमच्च घी
-
2 छोटे चमच्च क्रीम
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
मसूर दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले मसूर दाल को अच्छी तरह से धो ले
Step 2
अब दाल को गुनगुने पानी में 30 मिनट के लिए भिगो ले
Step 3
अब एक प्रेशर कुकर में घी गरम करें। इसमें दालचीनी, लॉन्ग, तेज पत्ता, जीरा डाले। 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज डाले और सुनहरा होने तक पकने दे
Step 4
अब इसमें कसे हुए अदरक और लहसुन का पेस्ट डाले और मिला ले
Step 5
2 से 3 मिनट तक पकाए और इसमें टमाटर डाले। अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। अब इसमें मसूर दाल, प्रयोग अनुसार पानी और नमक डाले। मिलाए, कुकर को बंद करें और 4 से 5 सिटी आने तक पकाए। प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोले, क्रीम डाले और मिला ले
Step 6
गरमा गरम परोसे। मसूर दाल मखनी को पनीर मसाला, लच्छा पराठा और जीरा राइस के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।