CookingBook.in
मारवाड़ी गट्टे की कढ़ी रेसिपी - Marwadi Gatte Ki Kadhi Recipe

मारवाड़ी गट्टे की कढ़ी रेसिपी - Marwadi Gatte Ki Kadhi Recipe

By Admin
Prep Time Total in 55 M
Course Lunch
Cuisine Rajasthani
Diet Vegetarian

मारवाड़ी गट्टे की कढ़ी रेसिपी एक राजस्थानी डिश है जिसमे बेसन के गट्टे बना कर कढ़ी में डाले जाते है. आप इन गट्टो को पालक या मेथी से फ्लेवर भी कर सकते है, यह कढ़ी स्वादिष्ठ होती है और आप इसे अपने रोटी या चावल के साथ परोस सकते है. 

Ingredients

  • गट्टे के लिए
  • 1/2 कप बेसन
  • 1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च अजवाइन
  • 1 बड़ा चमच्च दही
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • कढ़ी के लिए
  • 2 बड़ा चमच्च बेसन
  • 1 कप दही
  • 4 कली लहसुन
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 टहनी हरा धनिया
  • बारीक काट ले
  • तड़के के लिए
  • 1 छोटा चमच्च घी
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 सुखी लाल मिर्च
  • 1 इंच दालचीनी

Instructions

Step 1

मारवाड़ी गट्टे की कढ़ी को बनाने के लिए सबसे पहले हम गट्टे बनाएंगे। एक मिक्सिंग बाउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, दही और नमक डाले। सबको अच्छी तरह से मिला ले

Step 2

थोड़ा पानी डाले और गुंद ले

Step 3

 गट्टे के मिश्रण को 8 से 10 भाग में बाट ले

Step 4

अपने हिसाब के शेप में बना ले

Step 5

अलग से रख ले एक सॉसपैन में पानी गरम करें। पानी के उबलने के बाद इसमें गट्टे डाले। 8 से 10 मिनट के लिए पका ले

Step 6

पानी से निकाले और अलग से रख ले

Step 7

 एक हमनदस्ते में लहसुन, हरी मिर्च डाले और पीस ले

Step 8

एक कटोरी में दही, बेसन, हल्दी पाउडर और 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिला ले

Step 9

अच्छी तरह मिलाए ताकि गाठे न पड़े

Step 10

 अब एक सॉसपैन में गरम करें और इसमें बेसन और दही का मिश्रण डाले। उबलने दे जब तक कढ़ी गाढ़ी न हो जाए

Step 11

कढ़ी के गाढ़ी होने के बाद इसमें गट्टे डाले। 5 से 7 मिनट के लिए पकने दे

Step 12

 अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम कर ले

Step 13

इसमें जीरा, लाल मिर्च, दालचीनी डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 14

 इस तड़के को कढ़ी में डाले और मिला ले

Step 15

हरे धनिए से गार्निश करें और परोसे। मारवाड़ी गट्टे की कढ़ी को चावल या फुल्का/खिचड़ी/चावल और सात्विक गाजर स्प्राउट सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe