मैंगो राइस रेसिपी - Mango Rice Recipe
गर्मियों के दिन आ गए है और साथ में आम का सीजन भी. मैंगो राइस एक ऐसी आम की डिश है जिसे आप अपने दिन के खाने के लिए बना सकते है या फिर बच्चो के लंच बॉक्स के लिए भी पैक कर सकते है. इसमें नरियल का भी प्रयोग किया जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है.
Ingredients
-
पेस्ट के लिए सामग्री
-
1/2 कप नारियल
-
कस ले
-
1-1/2 कप कच्चा आम
-
छीलकर काट ले
-
2 सुखी लाल मिर्च
-
1 छोटा चमच्च तिल (सफ़ेद)
-
1/4 कप मूंगफली
-
2 बड़े चमच्च गुड़
-
अन्य सामग्री
-
1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
1 सुखी लाल मिर्च
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1/2 छोटा चमच्च उरद दाल
-
1/2 छोटा चमच्च चना दाल
-
1-1/2 कप चावल
-
पानी
-
प्रयोग अनुसार
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
हींग
-
चुटकी भर
Instructions
Step 1
मैंगो राइस रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दे
Step 2
अब चावल को प्रेशर कुकर में डाले और 2 से 3 सिटी आने तक पका ले
Step 3
पकने के बाद, चावल को एक प्लेट में ठंडा होने के लिए फैला ले
Step 4
आम का छिलका निकाले और काट ले
Step 5
अब एक ब्लेनेडर में आम, सुखी लाल मिर्च, हरी मरीच, तिल, आधी मूंगफली, 1/2 कप नारियल, गुड़ डाले और इसका कोर्स पेस्ट बना ले
Step 6
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें मूंगफली डाले और उनके भूरा होने तक पका ले
Step 7
अब इसमें राइ, उरद दाल और चना दाल डाले। अब इसमें कढ़ी पत्ता, सुखी लाल मिर्च डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 8
अब इसमें हींग, हल्दी पाउडर डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 9
अब इसमें आम नारियल का पेस्ट, नमक डाले और 3 से 4 मिनट तक पकने दे
Step 10
अब इसमें चावल डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 11
मैंगो राइस को टमाटर प्याज ककड़ी रायते और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।