CookingBook.in
मालवानी फिश करी रेसिपी - Malvani Fish Curry Recipe

मालवानी फिश करी रेसिपी - Malvani Fish Curry Recipe

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine Malvani
Diet High Protein Non Vegetarian

मालवानी फिश करी रेसिपी एक स्पेशल डिश है जिसे मालवानी घरो में बनाया जाता है. इसे ज्यादातर महाराष्ट्रा और गोवा में बनाया जाता है. इसमें मालवानी मसाला डाला जाता है जिसे इस करी का फ्लेवर और भी बढ़ जाता है. इसमें कोकम डाला जाता है जिससे इसमें थोड़ी सी खटास आती है.

Ingredients

  • फिश करी के लिए
  • 1 इंच अदरक
  • बारीक काट ले
  • 4 कली लहसुन
  • बारीक काट ले
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 2 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 1/2 कप नारियल का दूध
  • 1/4 कप इमली का पानी
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 1 छोटा चम्मच राइ
  • 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • मेरीनेड के लिए
  • 2 फिश
  • किंग फिश
  • फिलेट में काट ले
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 निम्बू का रस
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • मालवानी मसाले के लिए
  • 1 छोटा चम्मच धनिये के बीज
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1 इंच दालचीनी
  • 2 लॉन्ग
  • 1 तेज पत्ता
  • 1/2 छोटा चम्मच पूरी काली मिर्च
  • नटमेग पाउडर
  • चुटकी भर
  • 4 सुखी लाल मिर्च
  • 1 स्टार अनीस

Instructions

Step 1

मालवानी फिश करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले फिश/मछली अच्छी तरह से धो ले

Step 2

पानी अच्छी तरह से निकाल दे

Step 3

 अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, निम्बू का रस डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 4

30 मिनट के लिए अलग से रख दे

Step 5

 मालवानी मसाला बनाने के लिए, एक कढ़ाई गरम करें। इसमें धनिये के बीज, जीरा, सौंफ, दालचीनी, लॉन्ग, तेज पत्ता, स्टार अनीस, पूरी काली मिर्च डाले और 5 मिनट के लिए पका ले

Step 6

  इसके बाद इन्हे एक मिक्सर ग्राइंडर में सुखी लाल मिर्च, नटमेग के साथ डाले और पीस कर पाउडर बना ले फिश करी बनाने के लिए, एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और तड़कने दे

Step 7

तड़कने के बाद इसमें कढ़ी पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 8

अब इसमें अदरक, लहसुन, प्याज डाले और प्याज के भूरा होने तक पका ले

Step 9

प्याज के भूरा होने के बाद इसमें टमाटर, नमक, हल्दी पाउडर डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले

Step 10

 टमाटर के पक जाने के बाद इसमें मालवानी मसाला डाले और 1 मिनट के लिए पका ले

Step 11

1/2 कप इमली का पानी डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पकने दे

Step 12

 आंच कम करें, इसमें नारियल का दूध डाले और उबलने दे

Step 13

उबाला आने के बाद इसमें मैरिनेटेड फिश और बचा हुआ मसाला डाले और मिला ले

Step 14

 थोड़ा पानी, स्वाद अनुसार नमक डाले और फिर से मिला ले

Step 15

कढ़ाई को ढके और 10 मिनट तक पकने दे

Step 16

 10 मिनट के बाद गैस बंद कर दे

Step 17

परोसे। मालवानी फिश करी रेसिपी को चावल और कचुम्बर सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe