मालवानी अंडा करी रेसिपी - Malvani Anda Curry Recipe
मालवानी अंडा करी रेसिपी, बनाने में आसान और स्वाद से भरपूर, यह अंडा करी हर मालवणी घर में बनाई जाती है. इसमें मालवानी मसाले का प्रयोग किया जाता है जो इस करी को अलग बनाता है.
Ingredients
-
4 अंडे
-
उबाल ले
-
1 प्याज
-
पतला और सीधा काट ले
-
1/2 कप टमाटर प्यूरी
-
1 हरी मिर्च
-
काट ले
-
1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
-
1/4 कप काजू
-
गरम पानी में भिगो दे
-
1/4 कप नारियल
-
कस ले
-
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
-
2 छोटे चम्मच मालवानी मसाला
-
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चम्मच जीरा
-
1 कोकम
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
1 बड़ा चम्मच तेल
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
मालवानी अंडा करी रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में पानी गरम कर ले
Step 2
इसमें अंडे डाले और 15 मिनट के लिए पका ले
Step 3
जब बाहर के छिलके पर क्रैक आने लगे तो गैस बंद कर ले
Step 4
ठंडा होने दे और फिर उसका छिलका निकाल ले
Step 5
छिलका निकलने के बाद आधा करें और अलग से रख दे
Step 6
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और भूरे होने तक पका ले
Step 7
गैस बंद कर ले
Step 8
अब भिगोये हुए काजू, नारियल और प्याज को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले
Step 9
अलग से रख दे
Step 10
एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 11
इसमें जीरा डाले और तड़कने दे
Step 12
अब इसमें कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 13
अब इसमें अदरक लहसु का पेस्ट डाले और 2 मिनट के मिनट के लिए पका ले
Step 14
इसके बाद काजू प्याज नारियल का पेस्ट डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 15
1 मिनट के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, मालवानी मसाला डाले और 4 से 5 मिनट के लिए पका ले
Step 16
अब इसमें टमाटर प्यूरी डाले और 4 मिनट के लिए पका ले
Step 17
अब इसमें 1 कप पानी, कोकम, नमक डाले और 10 मिनट के लिए पका ले
Step 18
10 मिनट के बाद इसमें अंडे डाले और 5 मिनट के लिए पका ले
Step 19
मालवानी अंडा करी रेसिपी को केरला परोटा और बूंदी रायता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।