महाराष्ट्रियन वरन फाल रेसिपी - Maharastrian Varan Phal Recipe
महाराष्ट्रियन वरन फाल रेसिपी एक स्वादिष्ठ रेसिपी है जो राजस्थानी ढोकली की तरह होती है. इसमें गेहूं के डम्पलिंग बनाकर दाल के मिश्रण में पकाया जाता है. इसमें महाराष्ट्रियन मसाले का प्रयोग किया जाता है. यह एक वन डिश रेसिपी है जिसे आप अपने रात के खाने के लिए बना सकते है.
Ingredients
-
2 कप गेहूं का आटा
-
1 छोटा चम्मच तेल
-
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
दाल के लिए
-
3/4 कप अरहर दाल
-
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
1/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1/4 छोटा चम्मच राइ
-
1 बड़ा चम्मच तेल
-
2 कोकम
-
पानी में भिगो कर एक्सट्रेक्ट निकाल ले
-
1 छोटा चम्मच शक्कर
-
पानी
-
प्रयोग अनुसार
-
गार्निश के लिए
-
1 प्याज
-
काट ले
Instructions
Step 1
महाराष्ट्रियन वरन फाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, नमक, अजवाइन, तेल डाले और आटे को अच्छी तरह से गुंद ले
Step 2
एक प्रेशर कुकर में तुअर दाल के साथ लहसुन, पानी डाले और 3 से 4 सिटी आने तक पका ले
Step 3
पक जाने के बाद अच्छी तरह से मैश कर ले
Step 4
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और तड़कने दे
Step 5
अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, थोड़ा पानी डाले और मिला ले
Step 6
1 मिनट तक पकने दे
Step 7
इस तड़के को दाल में कोकम के पानी, 2-3 कप पानी के साथ डाले और धीमी आंच पर उबलने दे
Step 8
गुंदे हुए आटे को बेलन से गोल आकार में बेल ले
Step 9
डायमंड के शेप में काट ले और इनको दाल में दाल दे
Step 10
15 से 20 मिनट तक पकाए। हरे धनिये से गार्निश करें और घी डालकर परोसे
Step 11
महाराष्ट्रियन वरन फाल रेसिपी को कचुम्बर सलाद और मसाला छास के साथ रात के खाने के लिए परोसे।