CookingBook.in
माँ की दाल रेसिपी - Maa Ki Dal (Recipe In Hindi)

माँ की दाल रेसिपी - Maa Ki Dal (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 160 M
Course Dinner
Cuisine Punjabi
Diet High Protein Vegetarian

मा की दाल रेसिपी (पंजाबी-स्टाइल स्लो कुक्ड ब्लैक उरद दाल) कई मायनों में दाल मखानी के समान है। लेकिन माँ की दाल में रोज के मसालों का प्रयोग किआ जाता है और ज्यादा देर तक पकाया जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है। पंजाबी व्यंजनों में एक विशिष्ट विशेषता, इस दाल को लोकप्रिय दाल मखानी के नाम पर अक्सर पसंद किया जाता है जो रेस्तरां या उत्सव के भोजन के लिए यह एक बहुत ही अच्छी डिश है।

Ingredients

  • 1 कप काली उरद दाल (स्प्लिट)
  • 1 बड़ा चमच्च राजमा
  • 4 टमाटर
  • काट ले
  • 1 इंच अदरक
  • कसी हुई
  • 1 बड़ा चमच्च घी
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 छोटा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चमच्च धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

माँ की दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल और राजमा को 2 से 3 बार धोकर पानी में 8 घंटे के लिए भिगो दे

Step 2

 अब एक कढ़ाई में 5 कप पानी गरम करें। इसमें दाल और राजमा डाले और नरम होने तक पकने दे

Step 3

2 से 3 घंटे के लिए पकने दे जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है

Step 4

 इसके बाद इसमें टमाटर और अदरक डाले। इसे थोड़ा सा मैश कर ले

Step 5

  अब एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा डाले और उसके भूरा होने तक पकाए। अब इसमें सारे सूखे मसाले डाले और 1 मिनट तक पकाए। इस तड़के को दाल में डाले और उबाला आने दे

Step 6

10 से 15 मिनट तक पकाए और गरमा गरम परोसे। माँ की दाल को लच्छा पराठा और सेव टमाटर की सब्ज़ी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe