CookingBook.in
माँ की दाल रेसिपी - Maa Ki Dal Recipe

माँ की दाल रेसिपी - Maa Ki Dal Recipe

By Admin
Prep Time Total in 160 M
Course Dinner
Cuisine Punjabi
Diet High Protein Vegetarian

माँ की दाल एक पंजाबी रेसिपी है जिसमे काली उरद दाल को रोज के मसालो के साथ पकाया जाता है. इसमें राजमा भी डाला जाता है जिससे इस दाल का स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह हर पंजाबी घर में रोज के खाने के लिए बनाई जाती है. इस दाल को कई घंटो के लिए पकाया जाता है जिससे इसका स्वाद बढ़ता रहता है. 

Ingredients

  • 1 कप काली उरद दाल
  • 1 बड़ा चम्मच राजमा
  • 4 टमाटर
  • 1 इंच अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • सुखी
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

Instructions

Step 1

माँ की दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल और राजमा को 2 से 3 बार धो ले

Step 2

अब इन्हे पानी में 8 घंटे के लिए भिगो दे

Step 3

आप इस 24 घण्टे के लिए भी भिगो सकते है

Step 4

 अब एक कढ़ाई में 5 कप पानी और थोड़ा नमक डाले और उबालने के लिए रख दे

Step 5

इसमें दाल और राजमा डाले और नरम होने तक पका ले

Step 6

इसमें कम से काम 2 से 3 घंटे लगेंगे। अगर आपको जल्दी है तो आप दाल और राजमा को प्रेशर कुकर में भी पका सकते है

Step 7

 पकने के बाद दाल में टमाटर, अदरक डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे

Step 8

अब दाल और टमाटर को मैश करले और 3 से 4 मिनट के लिए और पकने दे

Step 9

 एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले

Step 10

अब इसमें सुखी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और 1 मिनट के लिए पका ले

Step 11

ध्यान रखें की मसाला जले न

Step 12

 इस तड़के को दाल में डाले, मिलाए, आंच को धीमा करें और 10 से 15 मिनट के लिए पकने दे

Step 13

परोसे। माँ की दाल को बैंगन भरता, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे

Share this recipe