CookingBook.in
लोबिया मसाला रेसिपी - Lobia Masala (Recipe In Hindi)

लोबिया मसाला रेसिपी - Lobia Masala (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 45 M
Course Lunch
Cuisine Punjabi
Diet High Protein Vegetarian

लोबिया मसाला को गुजराती में छोरा नू शाक के रूप में भी जाना जाता है और यह एक पसंदीदा डिश है। यह बीन प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरा होता है. यह सब्ज़ी बनाने में आसान है और आप इसे अपने लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.

Ingredients

  • 1 कप लोबिया
  • 1/4 कप टमाटर प्यूरी
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 इंच अदरक
  • छील कर कस ले
  • 1 हरी मिर्च
  • बारीक काट ले
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च शक्कर
  • 1 छोटा चमच्च निम्बू का रस
  • या इमली का पानी
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया
  • थोड़ा (गार्निश के लिए)

Instructions

Step 1

लोबिया मसाला बनाने के लिए सबसे पहले लोबिया को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दे

Step 2

अब एक प्रेशर कुकर में 1 कप पानी के साथ इन्हे डाले और नरम होने  तक पका ले

Step 3

पकने के बाद पानी निकाल ले और अलग से रख दे

Step 4

  अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमे कसी हुई अदरक डाले और 20 सेकण्ड्स तक पकाए। 20 सेकण्ड्स बाद इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर , हरी मिर्च, नमक और लोबिया डाले।  मिलाए, आंच धीमी करें और 15 मिनट तक पकने दे

Step 5

उसके बाद निम्बू का रस डाले और हरे धनिये से गार्निश करें। लोबिया मसाला को बूंदी रायता और तवा पराठे के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe