लेमन सेवई रेसिपी - Lemon Sevai Recipe
सेवई जिन्हे राइस नूडल्स भी कहाँ जाता है एक नाश्ते की सामग्री है जिसे तमिल ब्राह्मण घरो में बनाया जाता है. आप इसे लेमन सेवई, नारियल सेवई, एल सेवई, दही सेवई और भी बहुत साड़ी चीजे बना सकते है. आप इसे अपने बच्चो ले लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.
Ingredients
-
2 कप इडली राइस
-
2 बड़े चमच्च निम्बू का रस
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
2 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
हींग
-
चुटकी भर
-
2 बड़े चमच्च तिल का तेल
Instructions
Step 1
लेमन सेवई बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धो कर पानी में 2 घण्टे के लिए भिगो ले
Step 2
पानी निकले और एक मिक्सर ग्राइंडर में दाल दे
Step 3
थोड़ा पानी डाले और पीस ले
Step 4
अब इडली मोउल्ड्स पर हल्का तेल लगाए और उसमे यह मिश्रण भर दे
Step 5
10 मिनट के लिए स्टीम कर ले
Step 6
अब इन इडली को सेवई बनाने की मशीन में डाले और सेवई बना ले
Step 7
ध्यान रखे की गरम इडली ही डाले। बनाने के बाद अलग से रख दे
Step 8
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 9
इसमें हल्दी पाउडर, हींग, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले। अच्छी तरह से मिला ले
Step 10
अब इसमे सेवई, निम्बू का रस, नमक डाले और मिला ले
Step 11
गरमा गरम परोसे। लेमन सेवई को फ़िल्टर कॉफी और बटर ब्रेड टोस्ट के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।