CookingBook.in
कुरुकु कालन रेसिपी - Kurukku Kaalan Recipe

कुरुकु कालन रेसिपी - Kurukku Kaalan Recipe

By Admin
Prep Time Total in 55 M
Course Side Dish
Cuisine Kerala Recipes
Diet Vegetarian

कुरुकु कालन रेसिपी एक स्वादिष्ट डिश है जिसमे केले को दही और नारियल की करी में पकाया जाता है. यह केरला के हर घर में बनाई जाती है और इस करी को ओनम पर भी बनाया जाता है. 

Ingredients

  • 2 कच्चा केला
  • छीलकर काट ले
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 कप दही
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • पीसने के लिए सामग्री
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 कप नारियल
  • कस ले
  • तड़के के लिए सामग्री
  • 1 छोटा चमच्च नारियल का तेल 
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/8 छोटा चमच्च मेथी के दाने
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • बिच में से तोड़ ले
  • 2 टहनी कढ़ी पत्ता

Instructions

Step 1

कुरुकु कालन बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में कच्चा केला, हल्दी पाउडर, कढ़ी पत्ता, नमक, 1/4 कप पानी डाले और 2 सिटी आने तक पका ले

Step 2

प्रेशर अपने आप निकलने दे

Step 3

कुकर को खोले, इसमें दही और लाल मिर्च पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 4

अलग से रख दे

Step 5

 अब एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल के साथ हरी मिर्च, जीरा डाले और पेस्ट बना ले

Step 6

 इस पिसे हुए मसाले को कुकर में डाले, गैस चालू करें और उबलने दे

Step 7

 जब तक कालन उबाल रहा है, हम इसके लिए तड़का बनाएँगे। एक तड़का पैन में नारियल का तेल गरम करें। इसमें राइ , जीरा, मेथी के दाने, कढ़ी पत्ता और सुखी लाल मिर्च डाले। 15 से 20 सेकण्ड्स के बाद, गैस बंद कर दे

Step 8

कालन के उबाला आ जाने के बाद इस तड़के को ग्रेवी में डाले और मिला ले

Step 9

गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। कुरुकु कालन को चावल, बीटरूट थोरन, पचड़ी और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe