CookingBook.in
कोवक्कै पौड़ी करी रेसिपी - Kovakkai Podi Curry Recipe

कोवक्कै पौड़ी करी रेसिपी - Kovakkai Podi Curry Recipe

By Admin
Prep Time Total in 35 M
Course Lunch
Cuisine Tamil Nadu
Diet Diabetic Friendly

कोवक्कै पौड़ी करी रेसिपी सरल रेसिपी है जिसे दक्षिण भारत में बनाया जाता है और इसमें टिन्डोरे का इस्तेमाल किया जाता है. तमिल में टिन्डोरे को कोवक्कै कहा जाता है. इसमें पौड़ी का इस्तेमाल किया जाता है जो इस सब्ज़ी को और भी स्वादिष्ट बनाती है. आप इस सब्ज़ी को बनाने के लिए दूसरी सब्ज़िओ का भी इस्तेमाल कर सकते है. 

Ingredients

  • 400 ग्राम टिंडोरा
  • पतला लम्बा काट ले
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1/2 छोटा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
  • हींग
  • चुटकी भर
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 1 सुखी लाल मिर्च
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तीखे दाल के मिश्रण के लिए
  • 2 बड़े चमच्च धनिये के बीज
  • 1 बड़ा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
  • 1 बड़ा चमच्च चना दाल
  • 4 सुखी लाल मिर्च
  • 1/4 छोटा चमच्च हींग

Instructions

Step 1

कोवक्कै पौड़ी करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में धनिये के बीज, सफ़ेद उरद दाल, चना दाल, सुखी लाल मिर्च और हींग डाले। 2 से 3 मिनट के लिए पका ले

Step 2

 थोड़ा ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को मिक्सर में डाले और पीस ले

Step 3

अलग से रख ले

Step 4

 एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 5

अब इसमें हींग, सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले।15 सेकण्ड्स के बाद, इसमें टिंडोरा डाले और मिला ले

Step 6

थोड़ा पानी छिड़के, मिलाए और कढ़ाई को ढक ले

Step 7

10 मिनट तक पकने दे

Step 8

 टिन्डोरे के नरम हो जाने के बाद इसमें पिसा हुआ दाल का पेस्ट डाले और मिला ले

Step 9

10 मिनट के लिए और पकने दे और परोसे। कोवक्कै पौड़ी करी को कीरई सांबर, बीटरूट पचड़ी और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe