कोंकणी स्टाइल मूगा घुशी रेसिपी - Konkani Style Mooga Ghushi (Recipe In Hindi)
मूगा घुशी एक मूंग दाल रेसिपी है जिसमे मूंग दाल को नारियल की ग्रेवी में पकाया जाता है. हरे मूंग को कोंकणी में मूगा कहा जाता है और नारियल के मसाले को घुशी। इसमें इमली और लाल मिर्च का भी प्रयोग होता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है.
Ingredients
-
1/2 कप हरी मूंग दाल
-
नारियल मसाले के लिए
-
1/2 कप नारियल
-
कस ले
-
2 सुखी लाल मिर्च
-
सेक ले
-
1/4 छोटा चमच्च इमली का पेस्ट
-
2 छोटे चमच्च नारियल का तेल
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
कोंकणी स्टाइल मूगा घुशी बनाने के लिए सबसे पहले हरे मूंग को पूरी रात पानी में भिगो दे
Step 2
पानी निकाल दे और गीले कपडे से ढक दे
Step 3
गरम जगह रख दे और आप देखेंगे की एक दिन में वह अंकुरित होने लगेंगे।फिर से पानी में भिगो ले और 2 घंटे के लिए अलग से रख दे
Step 4
पानी निकाले और अच्छी तरह से धो ले
Step 5
अलग से रख दे
Step 6
एक प्रेशर कुकर ले इसमें अंकुरित मूंग, प्रयोग अनुसार पानी डाले और 1 सिटी आने तक पका ले
Step 7
अब एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, लाल मिर्च, इमली, थोड़ा पानी डाले और पेस्ट बना ले
Step 8
इस नारियल के पेस्ट को मूंग में डाले, नमक डाले और मिला ले
Step 9
उबाला आने दे
Step 10
2 मिनट के बाद गैस बंद करले
Step 11
अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 12
10 सेकण्ड्स बाद इसमें कढ़ी पत्ता डाले और इसे ग्रेवी में डाल दे और मिला ले
Step 13
कोंकणी स्टाइल मूगा घुशी को चावल और चाउ चाउ थोरन के साथ दिन के खाने के लिए परोसे