CookingBook.in
कश्मीरी मुंज हाक रेसिपी - Knol Khol Flavored With Asafoetida (Recipe In Hindi)

कश्मीरी मुंज हाक रेसिपी - Knol Khol Flavored With Asafoetida (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine Kashmiri
Diet Vegetarian

नोल नोल को गंथ गोभी भी कहा जाता है और इस सब्ज़ी को कश्मीरी खाने में बहुत प्रयोग किआ जाता है. मुंज हाक में नोल नोल को हींग के साथ फ्लेवर किया जाता है. इस सब्ज़ी में बहुत कम सामग्री का प्रयोग किआ जाता है और जल्दी भी बन जाती है. 

Ingredients

  • 1/2 किलो नोल नोल
  • 6 टहनी नोल नोल के पत्ते
  • हींग
  • 2 चुटकी
  • 2 सुखी लाल मिर्च 
  • 1 pinch कुकिंग सोडा 
  • 1 teaspoon कश्मीरी मसाला पाउडर
  • 2 tablespoon सरसों का तेल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

कश्मीरी मुंज हाक बनाने के लिए सबसे पहले नोल नोल को धो कर काट ले

Step 2

 अब नोल नोल के पत्तो को आधा काट ले

Step 3

इससे अच्छी तरह से धो ले और अलग से रख दे

Step 4

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें हींग डाले। इसमें नोल नोल, नोल नोल के पत्ते, सुखी लाल मिर्च और नमक डाले

Step 5

 2 मिनट के लिए पकाए और उसके बाद इसमें कश्मीरी मसाला पाउडर डाले और मिला ले

Step 6

इसमें पानी और कुकिंग सोडा डाले

Step 7

मिलाए और कढ़ाई को ढक ले

Step 8

 सब्ज़ियो के नरम होने तक पकाए और गैस बंद करले

Step 9

गरमा गरम परोसे। कश्मीरी मुंज हाक को चावल के साथ परोसा जाता है

Step 10

इसके साथ आप कचुम्बर सलाद भी परोस सकते है

Share this recipe