खट्टे पुदीना आलू रेसिपी - Khatte Pudina Aloo Recipe
खट्टे पुदीना आलू रेसिपी एक आसान रेसिपी है जिसे प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं किया जाता है. आप इसे अपने व्रत के दिनों केलिए भी बना सकते है. यह एक आसान रेसिपी है, इसलिए आपके लंच बॉक्स के लिए भी पर्याप्त है.
Ingredients
-
5 आलू
-
उबाल ले
-
1/4 कप पुदीना
-
1/2 कप हरा धनिया
-
2 हरी मिर्च
-
1-1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
-
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
1/3 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 छोटा चम्मच जीरा
-
घी
-
या तेल
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
खट्टे पुदीना आलू रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से धो कर एक कुकर में प्रयोग अनुसार पानी के साथ डाले। कुकर बंद करें और 2 सिटी आने तक पका ले
Step 2
प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 3
कुकर खोले और आलू निकाल के अलग से रख ले
Step 4
ठंडा होने के बाद छिलका निकाले और काट ले
Step 5
अलग से रख ले
Step 6
एक ब्लेंडर में हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च डाले और पीस ले
Step 7
इस पेस्ट को अलग से रख ले
Step 8
एक कड़ाही में घी गरम कर ले
Step 9
इसमें जीरा डाले और तड़कने दे
Step 10
अब इसमें पुदीना धनिया पेस्ट डाले और 3 से 4 मिनट तक पका ले
Step 11
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 12
1 मिनट बाद इसमें आलू डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 13
थोड़ा सा पानी डाले और 3 से 4 मिनट तक पकने दे
Step 14
गैस बंद करें और परोसे
Step 15
खट्टे पुदीना आलू रेसिपी को गुजराती कढ़ी, आमरस और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे