CookingBook.in
केरला वेंडकई थोरन रेसिपी - Kerala Vendakkai Thoran Recipe

केरला वेंडकई थोरन रेसिपी - Kerala Vendakkai Thoran Recipe

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Dinner
Cuisine Kerala Recipes
Diet Vegetarian

केरला वेंडकई थोरन रेसिपी, एक सरल दक्षिण भारतीय रेसिपी है जिसमे भिंडी को प्याज, हरी मिर्च और नारियल के साथ पकाया जाता है. आप इसे अपने रोज के खाने के लिए बनाए या फिर अपने लंच बॉक्स में पैक करें। 

Ingredients

  • 350 ग्राम भिंडी
  • स्टेम निकाल के बिच में से काट ले
  • 1/2 कप नारियल
  • कस ले
  • 2 हरी मिर्च
  • बारीक काट ले
  • 10 छोटे प्याज
  • काट ले
  • 1 इंच अदरक
  • छीलकर कस ले
  • 1 छोटा चम्मच राइ
  • 1 छोटा चम्मच सफ़ेद उरद दाल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 6 कढ़ी पत्ता
  • 2 बड़े चम्मच तेल

Instructions

Step 1

केरला वेंडकई थोरन रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, हरी मिर्च, थोड़ा पानी डाले और पीस ले

Step 2

इस पेस्ट को बाउल में डाले और अलग से रख दे

Step 3

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल, कढ़ी पत्ता डाले और तड़कने दे

Step 4

तड़कने के बाद इसमें प्याज, अदरक डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 5

 प्याज के नरम होने के बाद इसमें भिंडी, कढ़ी पत्ता, नमक डाले। कढ़ाई को ढके और भिंडी के नरम होने तक पका ले

Step 6

भिंडी के नरम होने के बाद इसमें नारियल हरी मिर्च का पेस्ट डाले। सब्ज़ी को मिला ले और 5 से 10 मिनट तक पकने दे

Step 7

गैस बंद करें और परोसे। केरला वेंडकई थोरन रेसिपी को चाउ चाउ सांबर, चावल और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe