CookingBook.in
केरला स्टाइल वेजिटेबल स्टू रेसिपी - Kerala Style Vegetable Stew (Recipe In Hindi)

केरला स्टाइल वेजिटेबल स्टू रेसिपी - Kerala Style Vegetable Stew (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 45 M
Course Lunch
Cuisine Kerala Recipes
Diet Vegetarian

केरला, जिसको उसकी हरियाली के लिए माना जाता है अपने खाने के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है. उन सारी स्वादिष्ट रेसिपीज में से एक है केरला स्टाइल वेजिटेबल स्टू। इसमें अलग अलग सब्जिया जैसे गाजर, मटर, बीन्स, आलू का इस्तेमाल किया जाता है और इन सब को नारियल के दूध में पकाया जाता है.

Ingredients

  • 1 आलू
  • छीलकर लम्बा काट ले
  • 1 गाजर
  • छीलकर लम्बा काट ले
  • 15 हरा बीन्स
  • लम्बा काट ले
  • 1/4 कप हरे मटर
  • 1 प्याज
  • लाल
  • लम्बा काट ले
  • 1 लहसुन
  • कस ले
  • 1/2 इंच अदरक
  • छीलकर कस ले
  • 1/2 कप नारियल का दूध
  • पतला
  • 3/4 कप नारियल का दूध
  • मोटा
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तड़के के लिए
  • 1/2 इंच दाल चीनी
  • 1 तेज पत्ता
  • 2 लॉन्ग
  • 10 to 12 पूरी काली मिर्च
  • 1 इलाइची
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 1 छोटा चमच्च नारियल का तेल 

Instructions

Step 1

केरला स्टाइल वेजिटेबल स्टू बनाने के लिए सबसे पहले सब्ज़िओ को धो कर भाप ले

Step 2

नरम होने तक भापे और अलग से रख दे

Step 3

 एक कढ़ाई में नारियल का तेल गरम करें। इसमें तड़के में दिए सारे सूखे मसाले और कढ़ी पत्ता डाले। 10 सेकण्ड्स बाद इसमें अदरक और लहसुन डाले और 20 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 4

 20 सेकण्ड्स के बाद इसमें भापी हुई सब्जिआ और पतला नारियल का दूध डाले। ढक ले और 5 मिनट तक पकने दे

Step 5

 5 मिनट बाद, गाढ़ा नारियल का दूध डाले, मिलाए और 1 मिनट तक पकने दे

Step 6

गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।केरला स्टाइल वेजिटेबल स्टू को अप्पम या डोसे के साथ अपने सुबह के नाश्ते के लिए या दिन के खाने के लिए परोसे

Share this recipe