केरला स्टाइल बैंगन करी रेसिपी - Kerala Style Eggplant Curry (Recipe In Hindi)
केरला स्टाइल बैंगन करी एक बहुत ही सरल डिश है जिसका आप सर्दियों के दिनों में आनंद ले सकते है. इसमें नारियल के दिउध का भी प्रयोग होता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है. यह केरला की डिश फ्लेवर से भरपूर है, इसका आनंद जरूर ले.
Ingredients
-
2 बैंगन
-
बारीक काट ले
-
1/4 छोटा चमच्च राइ
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
2 हरी मिर्च
-
पतला और सीधा काट ले
-
हल्दी पाउडर
-
चुटकी भर
-
1/2 बड़ा चमच्च धनिया पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च सौंफ
-
या जीरा
-
1/2 छोटा चमच्च मेथी के दाने
-
पीस ले
-
1 टमाटर
-
बारीक काट ले
-
1/2 कप नारियल का दूध
-
गाढ़ा
-
नारियल का तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
2 टहनी कढ़ी पत्ता
-
3 टहनी हरा धनिया
-
बारीक काट ले
Instructions
Step 1
केरला स्टाइल बैंगन करी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 2
अब इसमें बैंगन डाले और उनके क्रिस्प होने तक पका ले
Step 3
बैंगन को निकाले और किचन टॉवल पर तेल निकलने के लिए रख दे
Step 4
उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 20 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 5
अब इसमें सौंफ, हरी मिर्च, प्याज, कढ़ी पत्ता डाले और प्याज के भूरा होने तक पकाए। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डाले और 3 मिनट तक पका ले
Step 6
अब इसमें टमाटर, बैंगन डाले और मिला ले
Step 7
1 मिनट बाद प्रयोग अनुसार पानी डाले और 4 मिनट तक पका ले
Step 8
बैंगन के नरम होने तक पकाए।बैंगन के नरम होने के बाद इसमें नारियल का दूध डाले और मिला ले
Step 9
2 मिनट तक पकाए और अंत में हरे धनिये से गार्निश करें।केरला स्टाइल बैंगन करी को चाउ चाउ थोरन और केरला परोटा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।