केरला स्टाइल अंडा काजू करी रेसिपी - Kerala Style Egg Cashew Curry Recipe
केरला स्टाइल अंडा काजू करी रेसिपी एक केरला कोस्टल रेसिपी है जिसमे उबले हुए अंडो को काजू की करी में डाला जाता है. आप इस सब्ज़ी को अपने घर आये हुए मेहमानो के लिए बना सकते है या फिर अपने हाउस पार्टीज के मैं कोर्स के लिए बना सकते है.
Ingredients
-
2 अंडे
-
उबाल कर
-
छीलकर आधा काट ले
-
7 काजू
-
1 प्याज
-
काट ले
-
1 टमाटर
-
काट ले
-
2 आलू
-
छीलकर काट ले
-
1 इंच अदरक
-
3 लहसुन
-
2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
-
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
-
1 बड़ा चम्मच सौंफ
-
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
-
काट ले
-
2 टहनी कढ़ी पत्ता
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
केरला स्टाइल अंडा काजू करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले काजू को 15 से 20 मिनट के लिए गरम पाने में भिगो ले
Step 2
अब एक सॉसपैन में पानी गरम करें। इसमें अंडे डाले और 15 मिनट के लिए पका ले
Step 3
छिलका निकाले, आधा काटे और अलग से रख दे
Step 4
अब एक मिक्सर ग्राइंडर में काजू के साथ थोड़ा पानी डाले और पेस्ट बना ले
Step 5
अलग से रख दे
Step 6
अब एक ब्लेंडर में प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, सौंफ डाले, थोड़ा पानी डाले और पीस ले
Step 7
अलग से रख दे
Step 8
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और उसके तड़कने तक पका ले
Step 9
अब इसमें कढ़ी पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 10
10 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज टमाटर का पेस्ट डाले और 4 से 5 मिनट तक पका ले
Step 11
1 कप पानी, आलू डाले और उबाला आने दे
Step 12
नमक डाले, कढ़ाई को ढके और आलू के नरम होने तक पकने दे
Step 13
आलू के नरम होने के बाद इसमें काजू का पेस्ट डाले और मिला ले
Step 14
3 से 4 मिनट तक पका ले
Step 15
मिलते रहे
Step 16
गैस बंद करें और इसमें अंडे डाले और हरे धनिये से गार्निश करें। केरला स्टाइल अंडा काजू करी रेसिपी को लच्छा पराठा और बूंदी रायता के साथ रात के खाने के लिए परोसे।