CookingBook.in
केरला स्टाइल अरबी की सब्ज़ी रेसिपी - Kerala Style Arbi Curry

केरला स्टाइल अरबी की सब्ज़ी रेसिपी - Kerala Style Arbi Curry

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine Kerala Recipes
Diet Vegetarian

केरला स्टाइल अरबी की सब्ज़ी में अरबी को ताज़े नारियल के साथ पकाया जाता है और चावल के साथ परोसा जाता है. मालाबार इमली का भी प्रयोग किया जाता है जो इस करी के स्वाद को और भी बढ़ता है. आप इसमें इमली की जगह कोकुम का भी प्रयोग कर सकते है. 

Ingredients

  • 250 ग्राम अरबी
  • अभी को धो कर छील ले
  • 1 इमली
  • मालाबार
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1/4 कप नारियल
  • स्क्रैप कर ले
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 2 प्याज
  • छिल ले
  • तड़के के लिए
  • 1 बड़ा चमच्च नारियल का तेल 
  • 2 प्याज
  • छिलकर काट ले
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • तोड़ ले
  • 7 कढ़ी पत्ता

Instructions

Step 1

केरला स्टाइल अरबी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह से धोकर उबाल ले

Step 2

अपने हाथो पर थोड़ा नारियल का तेल लगाए और अरबी को छिलका निकाल ले

Step 3

अरबी को काट ले और अलग से रख ले

Step 4

 एक कढ़ाई में इमली, नमक, अरबी और थोड़ा पानी डाले। अरबी और इमली के अच्छी तरह से पकने तक पका ले

Step 5

 अब एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, लाल मिर्च पाउडर और छोटे प्याज डाले। पीस ले और इस मिश्रण को कढ़ाई में डाल दे

Step 6

 नमक डाले, मिलाए और 5 से 6 मिनट तक पकने दे

Step 7

अब एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ और जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 8

 इसमें प्याज, कढ़ी पत्ता डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 9

इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 10

 इस तड़के को करी में डाले और मिला ले

Step 11

 केरला स्टाइल अरबी की सब्ज़ी को चावल और जीरा रसम के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe