CookingBook.in
कीरई मसियल रेसिपी - Keerai Masiyal (Recipe In Hindi)

कीरई मसियल रेसिपी - Keerai Masiyal (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 35 M
Course Side Dish
Cuisine South Indian Recipes
Diet High Protein Vegetarian

कीरई मसियल एक सरल सब्ज़ी है जिसमे आप किसी भी हरी सब्ज़ी का प्रयोग कर सकते है. हर दक्षिण भारतीय घर में यह सब्ज़ी बनाई जाती है और दिन या रात के खाने में परोसी जाती है. इसमें जीरा, राइ, कढ़ी पत्ता और हींग का प्रयोग किया जाता है, जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है. 

Ingredients

  • 500 ग्राम पालक
  • काट ले
  • अमरंथ के पत्ते
  • काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1 छोटा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • हींग
  • चुटकी भर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च तेल

Instructions

Step 1

कीरई मसियल को बनाने के लिए सबसे पहले अमरंथ और पालक को एक प्रेशर कुकर में 1 बड़ा चमच्च पानी और नमक के साथ डाले। 1 सिटी आने तक पकाए और कुकर को ठन्डे पानी के निचे रख दे ताकि प्रेशर निकल जाए

Step 2

अलग से रख दे

Step 3

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें

Step 4

इसमें राइ, जीरा, कढ़ी पत्ता, हींग डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 5

 अब इसमें पालक और अमरंथ डाले और 1 मिनट तक पकने दे

Step 6

1 मिनट बाद, गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे

Step 7

 कीरई मसियल को टमाटर प्याज सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe