कसूरी मेथी पनीर की सब्ज़ी रेसिपी - Kasuri Methi Paneer Sabzi (Recipe In Hindi)
कसूरी मेथी पनीर की सब्ज़ी एक स्वादिष्ठ सब्ज़ी है जिसमे पनीर को सुखी मेथी और मसालो के साथ पकाया जाता है. प्याज और टमाटर से इस सब्ज़ी का स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह सब्ज़ी बनाने में आसान है और बहुत कम समय में बनाई जा सकती है.
Ingredients
-
1 कप पनीर
-
काट ले
-
2 प्याज
-
बारीक काट ले
-
2 टमाटर
-
बारीक काट ले
-
1 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
2-1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
कसूरी मेथी पनीर की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर ले
Step 2
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद, इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए। 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें टमाटर डाले और उनके नरम होने तक पकाए।अब इसमें सारे मसाले डाले और 3 से 4 मिनट तक पकाए। मसाला पक जाने के बॉस इसमें क्रश की हुई कसूरी मेथी डाले। स्वाद अनुसार नमक डाले और मिला ले
Step 3
1 मिनट बाद इसमें पनीर डाले और मिला ले
Step 4
3 से 5 मिनट तक पकने दे, गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। कसूरी मेथी पनीर की सब्ज़ी को दाल तड़का, बीटरूट रायता और फुल्के के साथ दिन के होने के लिए परोसे।