CookingBook.in
कश्मीरी फूल रोगन जोश रेसिपी - Kashmiri Phool Rogan Josh (Recipe In Hindi)

कश्मीरी फूल रोगन जोश रेसिपी - Kashmiri Phool Rogan Josh (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 80 M
Course Dinner
Cuisine Kashmiri
Diet Vegetarian

मटन रोगन जोश कश्मीर की बहुत ही मशहूर सब्ज़ी है, इसका शाकाहारी विकप कश्मीरी फूल रोगन जोश है. इसमें केसर और रतन जूट का प्रयोग किआ जाता है, जिससे इसका रंग लाल होता है और इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह डिश मुग़ल कश्मीर लाए थे जब वो कश्मीर आते थे ठन्डे मौसम के लिए. आप इस सब्ज़ी को अपने घर की पार्टियों में परोसे और अपने मेहमानो को प्रभावित करें।

Ingredients

  • 1 कप गोभी
  • काट ले
  • 1-1/2 कप दही का चक्का
  • हंग योगर्ट
  • मेरिनेट करने के लिए
  • 1/2 छोटा चमच्च सौंफ 
  • 1/2 छोटा चमच्च इलाईची
  • 1/2 छोटा चमच्च बड़ी इलाइची
  • 1/2 छोटा चमच्च लॉन्ग
  • 1/2 छोटा चमच्च पूरी काली मिर्च
  • 2 छोटा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 2 इंच दाल चीनी
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • सब्ज़ी के लिए
  • 1/2 कप सरसो का तेल
  • 3 लॉन्ग
  • 3 इलाईची
  • 3 बड़ी इलाईची
  • 1 इंच दाल चीनी
  • 12 पूरी काली मिर्च
  • 1 छोटा चमच्च सौंफ 
  • 1/2 छोटा चमच्च हींग
  • 1/2 छोटा चमच्च अदरक पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • रतन जोट
  • तेल में भिगोई हुई

Instructions

Step 1

कश्मीरी फूल रोगन जोश बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को धोकर काट ले

Step 2

अलग से रख दे

Step 3

 अब एक मिक्सर ले, उसमे 'मेरिनेट' के लिए दी गई सामग्री डाले और पीस ले

Step 4

 अब एक कटोरी में गोभी और पिसा हुआ मसाला डाले। मिला ले और 1 घंटे के लिए अलग से रख दे

Step 5

 अब के कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, उसमे दाल चीनी, इलाईची, लॉन्ग और सौंफ डाले। 10 सेकण्ड्स तक पकाए। 10 सेकण्ड्स बाद काली मिर्च डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकाए। 30 सेकण्ड्स के बाद आंच धीमी करें और इसमें मेरिनेट की हुई गोभी डाले। सबको मिला ले

Step 6

 मिलाने के बाद इसमें नमक, हींग और अदरक पाउडर डाले। मिला ले

Step 7

10 सेकण्ड्स बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर डाले और मिला ले

Step 8

 अगर आप रतन जोट दाल रहे है, इस वक़्त डाले। अब एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें रतन जोट डाले गैस बंद करें और 1 घण्टे के लिए अलग से रख दे

Step 9

 यह रतन जोट तेल सब्ज़ी में डाले। अब एक कटोरी में दही अछि तरह से फेट ले

Step 10

यह दही गोभी में डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 11

 आंच को धीमा करें और सब्ज़ी को गोभी के पकने तक पकाए। पकने के बाद, गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे

Step 12

 कश्मीरी फूल रोगन जोश को बुरानी रायता, लच्छा पराठा और जीरा पुलाव के साथ दिन के खाने के लिए परोसे। 

Share this recipe