कर्नाटका स्टाइल सोरक्कै पाल्या रेसिपी - Karnataka Style Sorakkai Palya (Recipe In Hindi)
कर्नाटका स्टाइल सोरक्कै पाल्या एक साइड डिश है जिसमे आप लौकी को प्रेशर कुकर में डालकर मसाले और सांबर पाउडर के साथ डालकर पका ले. यह रेसिपीज बनाने में सरल है इसलिए आप इसे अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है.
Ingredients
-
1 लौकी
-
छीलकर काट ले
-
1 टमाटर
-
काट ले
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
2 बड़े चमच्च सांबर पाउडर
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
कर्नाटका स्टाइल सोरक्कै पाल्या बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें जीरा, कढ़ी पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 3
अब इसमें टमाटर, नमक डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले
Step 4
टमाटर के नरम होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सांबर पाउडर, लौकी डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 5
2 मिनट के बाद इसमें 1/2 कप पानी डाले, कुकर बंद करें और 3 सिटी आने तक पका ले
Step 6
प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 7
कुकर खोले और परोसे।कर्नाटका स्टाइल सोरक्कै पाल्या को किरई सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।