CookingBook.in
काला चना सलाद रेसिपी - Kala Chana Salad Recipe

काला चना सलाद रेसिपी - Kala Chana Salad Recipe

By Admin
Prep Time Total in 15 M
Course Side Dish
Cuisine Indian
Diet High Protein Vegetarian

काला चना सलाद रेसिपी एक ताज़ा और स्वाद से भरपूर सलाद है जिसमे काले चने के साथ साथ गाजर, ककड़ी और टमाटर का प्रयोग किया जाता है. आप इसे अपने रोज के खाने के साथ बना सकते है. काला चना में प्रोटीन की मात्रा भी बहुत अधिक होती है, इसलिए यह आपकी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.

Ingredients

  • 1 कप काला चना
  • भिगो ले
  • 2 गाजर
  • कस ले
  • 1 ककड़ी
  • छीलकर काट ले
  • 2 टमाटर
  • काट ले
  • हरा धनिया
  • काट ले
  • 2 हरी मिर्च
  • बारीक काट ले
  • 1 बड़ा चमच्च निम्बू का रस
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

काला चना सलाद रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को रात भर पानी में भिगो दे

Step 2

अब काले चने को प्रेशर कुकर में नमक, प्रयोग अनुसार पानी के साथ डाले और 20 मिनट के लिए पका ले

Step 3

पक जाने  बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे

Step 4

कुकर खोले और पानी निकाल दे

Step 5

चने को अलग से रख दे

Step 6

 अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में काला चना, कसी हुई गाजर, कटी हुई ककड़ी, हरी मिर्च, टमाटर, नमक, हरा धनिया, निम्बू का रस डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 7

परोसे। काला चना सलाद रेसिपी को पंचमेल दाल, भिंडी मसाला और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे

Share this recipe