CookingBook.in
कढ़ाई पनीर रेसिपी - Kadhai Paneer Recipe

कढ़ाई पनीर रेसिपी - Kadhai Paneer Recipe

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Dinner
Cuisine Punjabi
Diet High Protein Vegetarian

कढ़ाई पनीर रेसिपी एक स्वादिष्ट सब्ज़ी है जिसे उत्तर भारत में बनाया जाता है. यह सब्ज़ी आपको हर रेस्टोरेंट में भी मिलेगी। आप इसमें घर पर बना हुआ पनीर का इस्तेमाल कर सकते है या फिर स्टोर से भी खरीद सकते है. इसमें प्याज और शिमला मीर्च का भी प्रयोग किया जाता है जो इस सब्ज़ी को एक क्रंच देता है. 

Ingredients

  • 250 ग्राम पनीर
  • 1 प्याज
  • काट ले
  • 1 शिमला मिर्च (हरी)
  • काट ले
  • 1 छोटा चम्मच अदरक
  • कस ले
  • 2 कली लहसुन
  • बारीक काट ले
  • 2 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 1 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
  • तेल
  • प्रयोग अनुसार
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

कढ़ाई पनीर रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज, हरी शिमला मिर्च, अदरक, लहसुन डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 2

प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले

Step 3

2 मिनट के बाद इसम मक्खन, नमक, इलाइची पाउडर डाले और 2 से 3 मिनट के लिए और पका ले

Step 4

पनीर, कसूरी मेथी डाले, मिलाए और कढ़ाई को ढक ले

Step 5

 आंच धीमी करें और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले

Step 6

गैस बंद करें और परोसे। 

Share this recipe