CookingBook.in
कढ़ाई मशरुम रेसिपी - Kadai Mushroom (Recipe In Hindi)

कढ़ाई मशरुम रेसिपी - Kadai Mushroom (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine Indian
Diet Vegetarian

कढ़ाई मशरुम एक तीखी और स्वादिष्ठ सब्ज़ी है लेकिन आप अपने अनुसार मसालो की मात्रा ज्यादा या कम कर सकते है. इसमें बटन मशरुम का प्रयोग किआ जाता है लेकिन यहाँ पर हमने पोर्टोबेलो मशरुम का प्रयोग किआ है. इस सब्ज़ी में मुषर्रम को काटकर टमाटर और लहसुन की ग्रेवी में पकाया जाता है. इसमें शिमला मिर्च का भी प्रयोग होता है जो इस सब्ज़ी को और भी स्वादिष्ठ बना देता है. 

Ingredients

  • 400 ग्राम्स बटन मशरुम
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 3 टमाटर
  • काट ले
  • 1 शिमला मिर्च (हरी)
  • बारीक काट ले
  • 3 हरी मिर्च
  • काट ले
  • 1/2 इंच अदरक
  • 3 लॉन्ग लहसुन
  • हरा धनिया
  • काट ले
  • गार्निश के लिए
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/4 छोटा चमच्च मेथी के दाने
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 2 तेज पत्ता
  • 4 लॉन्ग
  • 4 पूरी काली मिर्च
  • 1 दाल चीनी
  • छोटी
  • 2 बड़ा चमच्च तेल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • पानी
  • प्यूरी बनाने के लिए

Instructions

Step 1

कढ़ाई मशरुम बनाने के लिए सबसे पहले मशरुम को 4 से 5 बार धोले। धोने के बाद उसे काट ले

Step 2

 अब जार ले और उसमे टमाटर, लहसुन, अदरक  और थोड़ा पानी डाले। इसको ग्राइंड कर ले और मोटा पेस्ट बना ले

Step 3

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमे जीरा, तेज पत्ता, मेथी के दाने, लॉन्ग, काली मिर्च, दाल चीनी और हरी मिर्च डाले। 15 सेकण्ड्स के लिए माध्यम आंच पर पकाए। 15 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज डाले और उसके नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें शिमला मिर्च डाले और 2 मिनट तक पकाए। 2 मिनट के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और मिला ले

Step 4

उबाला आने तक पकाए और फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाले। 2 मिनट तक पकाए और फिर कटे हुए मशरुम डाले। अच्छी तरह मिला ले और फिर मशरुम के नरम होने तक पकाए। पक जाने के बाद गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। कढ़ाई मशरुम को दाल तड़का, बुरानी रायता और तवा पराठे के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe