कढ़ाई छोले रेसिपी - Kadai Chole Recipe
कढ़ाई छोले एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसमे छोले या काबुली चना को उबाल कर प्याज, शिमला मिर्च और रोज के मसालो के साथ पकाया जाता है.आप इसे अपने या अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है. यह एक सरल रेसिपी है, इसलिए आपके रोज के खाने के लिए पर्याप्त है.
Ingredients
-
1 कप काबुली चना या छोला
-
रात भर भिगो ले
-
2 प्याज
-
काट ले
-
1 शिमला मिर्च (हरी)
-
काट ले
-
4 कली लहसुन
-
बारीक काट ले
-
1 इंच अदरक
-
बारीक काट ले
-
2 हरी मिर्च
-
सीधा काट ले
-
1 टमाटर
-
प्यूरी बना ले
-
1 दालचीनी
-
3 लॉन्ग
-
1 तेज पत्ता
-
1 बड़ी इलाइची
-
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
-
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
-
2 बड़े चम्मच घी
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
कढ़ाई छोले रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले छोले को प्रयोग अनुसार पानी में 6 घंटे के लिए भिगो दे
Step 2
6 घंटे के बाद एक प्रेशर कुकर में नमक और 3 सुप पानी के साथ डाले और 30 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पका ले
Step 3
अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें अजवाइन, प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, दालचीनी, लॉन्ग, इलाइची, तेज पत्ता डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले
Step 4
प्याज के नरम होने के बाद इसमें शिमला मिर्च डाले और शिमला मिर्च के नरम होने तक पका ले
Step 5
अब इसमें टमाटर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 6
अब इसमें काबुली चना, थोड़ा घी डाले और 5 मिनट के लिए पका ले
Step 7
कढ़ाई छोले को तवा पराठा और बूंदी रायता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे