कच्चे आम और लहसुन की दाल रेसिपी - Kacche Aam Aur Lehsun Ki Dal Recipe
कच्चे आम और लहसुन की दाल रेसिपी एक पोषण से भरपूर दाल है जिसमे लहुसन को सेक कर प्रयोग किया जाता है. इसमें कच्चे आम को कस कर भी डाला जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. अंत में इसमें तड़का दिया जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है.
Ingredients
-
1 कप अरहर दाल
-
1 कप पत्ता गोभी
-
बारीक काट ले
-
1 कच्चा आम
-
कस ले
-
1 टमाटर
-
बारीक काट ले
-
1 हरी मिर्च
-
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
तड़के के लिए
-
1 बड़ा चम्मच घी
-
4 कली लहसुन
-
पतला और सीधा काट ले
-
1 छोटा चम्मच जीरा
-
1/4 छोटा चम्मच हींग
-
1/4 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-
4 सुखी लाल मिर्च
Instructions
Step 1
कच्चे आम और लहसुन की दाल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले तुअर दाल को अच्छी तरह से धो कर साफ़ कर ले
Step 2
अब एक प्रेशर कुकर में पत्ता गोभी, कच्चा आम, टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक, 2-1/2 कप पानी डाले और मिला ले
Step 3
कुकर बंद कर ले और 2 से 3 सिटी आने तक पका ले
Step 4
अब गैस की आंच धीमी करें और 3 से 4 मिनट तक पकने दे
Step 5
गैस बंद कर दे
Step 6
प्रेशर को अपने आप निकलने दे
Step 7
प्रेशर निकलने के बाद, कुकर खोले और अपने अनुसार पानी मिला ले
Step 8
मिला ले और सर्विंग बाउल में निकाल ले
Step 9
तड़का बनाने के लिए एक तड़का पैन में घी गरम कर ले
Step 10
इसमें लहसुन डाले और उसके भूरा होने तक पका ले
Step 11
अब इसमें जीरा, सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 12
अब इसमें हींग डाले और गैस बंद कर ले
Step 13
लाल मिर्च पाउडर डाले और मिला ले
Step 14
इस तड़के को दाल में डाले और एक बार फिर से मिला ले
Step 15
कच्चे आम और लहसुन की दाल रेसिपी को हरे प्याज और आलू की सब्ज़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।