जीरा आलू सब्ज़ी रेसिपी - Jeera Aloo Sabzi (Recipe In Hindi)
जीरा आलू सब्ज़ी एक सरल सुखी सब्ज़ी है जो आप जल्दी से अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. इसमें आलू को जीरे के साथ पकाया जाता है और इसमें तीखापन हरी मिर्च से आता है.
Ingredients
-
3 आलू
-
उबालकर
-
छीलकर काट ले
-
2 हरी मिर्च
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
काट ले
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
जीरा आलू सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें जीरा और हरी मिर्च डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 3
उसके बाद इसमें आलू, हल्दी पाउडर और कढ़ी पत्ता डाले। नमक डाले और आलू के सुनहरा होने तक पकाए
Step 4
हरी मिर्च और निम्बू का रस डाले और मिला ले
Step 5
गरमा गरम परोसे। जीरा आलू सब्ज़ी को दाल पालक और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे