CookingBook.in
जैन स्टाइल पनीर मखानी रेसिपी - Jain Style Paneer Makhani (Recipe In Hindi)

जैन स्टाइल पनीर मखानी रेसिपी - Jain Style Paneer Makhani (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Side Dish
Cuisine North Indian Recipes
Diet No Onion No Garlic (Sattvic)

जैन स्टाइल पनीर मखानी एक रिच ग्रेवी है जिसमे प्याज, लहसुन या अदरक का प्रयोग नहीं किया जाता। क्रीम और दूसरे मसालो का प्रयोग करने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आप इस सब्ज़ी को अपनी हाउस पार्टीज या पॉट लक पार्टीज के लिए भी बना सकते है. इस सब्ज़ी को बनाने में सिर्फ 30 मिनट लगते है. 

Ingredients

  • 250 ग्राम पनीर
  • काट ले
  • 1 कप हरे मटर
  • भाप ले
  • 2 टमाटर
  • उबालकर
  • छिलका निकले और प्यूरी कर ले
  • 1 शिमला मिर्च (लाल)
  • काट ले
  • 1 हरी मिर्च
  • 2 बड़े चमच्च घी
  • या मक्खन
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1/4 कप क्रीम
  • या हंग दही
  • 1/4 कप दूध
  • 1 छोटा चमच्च शक्कर
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • 2 बड़े चमच्च कसूरी मेथी
  • 3 टहनी हरा धनिया
  • गार्निश के लिए

Instructions

Step 1

जैन स्टाइल पनीर मखानी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम कर ले

Step 2

अब इसमें शिमला मिर्च और हरी मिर्च डाले। शिमला मिर्च के नरम होने तक पकाए। पक जाने के बाद ठंडा होने दे और फिर एक मिक्सर में थोड़े पानी के साथ पीस ले

Step 3

अब उसी कढ़ाई में थोड़ा और घी गरम करें। इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और 3 मिनट तक पकने दे

Step 4

3  मिनट के बाद शिमला मिर्च का पेस्ट, शक्कर, नमक, गरम मसाला पाउडर, हरे मटर और लाल मिर्च पाउडर डाले। 4 से 5 मिनट के लिए पकने दे

Step 5

 अब इसमें दूध और क्रीम डाले। 1/4 कप पानी डाले, मिलाए और 10 मिनट तक पकने दे

Step 6

अब इसमें पनीर के टुकड़े डाले, आंच को धीमा करें और 5 मिनट तक पकने दे

Step 7

 अंत में गैस बंद करें, हरे धनिये और कसूरी मेथी से गार्निश करें। जैन स्टाइल पनीर मखानी को दाल फ्राई, बूंदी रायता और फुल्के के साथ अपने दिन या रात के खाने के लिए परोसे

Share this recipe