जैन स्टाइल दाल मखनी रेसिपी - Jain Style Dal Makhani (Recipe In Hindi)
जैन स्टाइल दाल मखनी एक प्रसिद्ध रेसिपी है जिसे सब लोग पसंद करते है. यह एक तीखी, क्रीमी दाल है जिसे आप अपने रोज के खाने के लिए भी बना सकते है. इस दाल में प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं किया जाता इसलिए आप इसे त्यौहार के दिनों में भी बना सकते है.
Ingredients
-
3/4 कप काली उरद दाल
-
1/4 कप राजमा
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
1 इंच दाल चीनी
-
3 लॉन्ग
-
2 बड़ी इलाइची
-
2 टमाटर
-
प्यूरी बना ले
-
1 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
2 छोटे चमच्च अदरक पाउडर
-
2 बड़े चमच्च घी
-
1 कप दूध
-
लौ फैट
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
गार्निश के लिए
-
1 इंच अदरक
-
पतला काट ले
-
2 बड़े चमच्च क्रीम
Instructions
Step 1
जैन स्टाइल दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले उरद दाल और राजमा को रत भर भिगो दे
Step 2
इन्हे एक प्रेशर कुकर में 2 से 3 कप पानी के साथ डाले और 3 सिटी आने तक पका ले
Step 3
3 सिटी आने के बाद 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दे
Step 4
पकने के बाद थोड़ा मैश अलग से रख दे
Step 5
अब एक मिक्सर ग्राइंडर में टमाटर डाले और उसकी प्यूरी बना ले
Step 6
अलग से रख दे
Step 7
अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें दाल चीनी, लॉन्ग, बड़ी इलाइची डाले और 20 सेकण्ड्स तक पकाए। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए। अब इसमें टमाटर प्यूरी, हरी मिर्च डाले और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 8
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अदरक पाउडर डाले और पकने दे
Step 9
अब इसमें पकी हुई दाल, नमक और प्रयोग अनुसार पानी डाले। 10 से 15 मिनट के लिए पका ले
Step 10
इसके बाद इसमें दूध डाले और उबाला आने दे
Step 11
बनाने के बाद अदरक और क्रीम से गार्निश करें और परोसे। जैन स्टाइल दाल मखनी को मसाला रोस्टेड आलू और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।