हैदराबादी बिरयानी रेसिपी - Hyderabadi Biryani Recipe
हैदराबादी बिरयानी रेसिपी पारम्परिक रेसिपी है जो हैदराबाद में बहुत प्रसिद्ध है. आप इसमें चिकन या मटन दोनों का प्रयोग कर सकते है. इस बिरयानी को सप्ताहंत के खाने के लिए बनाए या अपने हाउस पार्टीज के लिए बनाए। स्वाद और फ्लेवर से भरपूर, यह रेसिपी बनाने में आसान है और आप इसे अपने पसंद के सालन या रायते के साथ परोस सकते है.
Ingredients
-
मटन मेरिनेट करने के लिए
-
500 ग्राम मटन
-
4 प्याज
-
पतला काट ले
-
10 कली लहसुन
-
3 इंच अदरक
-
4 हरी मिर्च
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1-1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
3 दाल चीनी
-
छोटी
-
4 लॉन्ग
-
4 इलाईची
-
1 छोटा चमच्च शाही जीरा
-
1 बड़ा चमच्च पूरी काली मिर्च
-
5 टहनी पुदीना
-
1/2 कप दही
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
चावल बनाने के लिए
-
2 कप चावल
-
Few केसर
-
1/2 कप गरम पानी में भिगो दे
-
4 तेज पत्ता
-
तोड़ ले
-
2 इलाईची
-
1 लॉन्ग
-
1 इंच दाल चीनी
-
1/2 छोटा चमच्च शाही जीरा
-
4 बड़े चमच्च घी
-
गार्निश के लिए
-
4 प्याज
-
पतला काट ले और पका ले
-
हरा धनिया
-
थोड़ा
-
काट ले
Instructions
Step 1
हैदराबादी बिरयानी रेसिपी बनाने करने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर ले
Step 2
एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें पतले कटे हुए प्याज डाले और उनके भूरा होने तक पका ले
Step 3
इसमें 20 से 25 मिनट लगेंगे। पक जाने के बाद अलग से निकाले और रख ले
Step 4
अब एक मिक्सर ग्राइंडर में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डाले और पेस्ट बना ले
Step 5
अब स्पाइस पाउडर बनाने के लिए, एक कढ़ाई में इलाईची, दालचीनी, लॉन्ग, शाही जीरा, काली मिर्च डाले और 30 से 40 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 6
गैस बंद करें और ठंडा होने के लिए अलग से रख ले
Step 7
ठंडा होने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पाउडर बना ले
Step 8
अलग से रख ले
Step 9
एक बाउल में प्याज, दही, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहुसन का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, पुदीना डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 10
अब इसमें चिकन या मटन के पीस डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 11
3 से 4 घंटे के लिए मरिनेट होने के लिए रख ले
Step 12
अब बिरयानी बनाने के लिए, चावल को पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दे
Step 13
पानी निकाले और अलग से रख ले
Step 14
एक बड़ी कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें तेज पत्ता, इलाईची, लॉन्ग, दालचीनी, शाही जीरा, चावल, 3 कप पानी, नमक डाले और उबलने दे
Step 15
चावल के 3/4 पकने तक पकाए। गैस बंद करें और अलग से रख ले
Step 16
मटन/चिकन बनाने के लिए, एक बड़ी कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें मरिनेट किया हुआ चिकन या मटन डाले और इनके पकने तक पकाते रहे
Step 17
ध्यान रखें चिकन को पकने में कम समय लगता है
Step 18
मटन/चिकन के पकने के बाद, इसे एक प्लेट में निका ले
Step 19
अब एक बड़ी कढ़ाई में प्रयोग अनुसार घी गरम करें। आधा चावल की लेयर बना ले
Step 20
इसके ऊपर मटन/चिकन मसाला और हरा धनिया डाले। ऊपर से बचा हुआ चावल और केसर और दूध का मिश्रण डाले। कढ़ाई को ढके और 15 से 20 मिनट तक पकने दे
Step 21
पक जाने के बाद, गैस बंद करें और अगले 10 मिनट तक ढके रहने दे
Step 22
ऊपर से तले हुए प्याज और हरा धनिया डाले और परोसे। हैदराबादी बिरयानी रेसिपी को लौकी रायता और मिर्ची के सालन के साथ रात के खाने के लिए परोसे।